सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NHIDCL Recruitment 2026: Young Professional Posts Open, Apply Till April 14

NHIDCL Vacancy: नेशनल हाईवे में यंग प्रोफेशनल की भर्ती, 45 की आयु वाले भी कर सकते हैं आवेदन; वेतन 2,75,000 तक

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 19 Mar 2026 12:13 PM IST
विज्ञापन
सार

NHIDCL Young Professional 2026 Vacancy: राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड में यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती निकली है, जिसमें अधिकतम 45 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अलग-अलग पदों के लिए अलग योग्यता तय की गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले जरूरी शर्तों को ध्यान से देखना जरूरी है।

NHIDCL Recruitment 2026: Young Professional Posts Open, Apply Till April 14
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

NHIDCL Recruitment 2025: राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड ने 11 मार्च 2026 को यंग प्रोफेशनल (YP) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट, तकनीकी, एचआर, फाइनेंस, लीगल और आईटी जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 37 पद निकाले गए हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 18 मार्च से 14 अप्रैल 2026 तक एनएचआईडीसीएल के रिसोर्स पूल पोर्टल पर किए जा सकते हैं।
Trending Videos

 
क्षेत्र स्तर रिक्तियां
कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट संबंद्ध करना 04
कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट सीनियर एसोसिएट 04
कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट कंसल्टेंट 02
टेक्निकल एसोसिएट 04
टेक्निकल सीनियर एसोसिएट 04
टेक्निकल कंसल्टेंट 02
ह्यूमन रिसोर्सेस  एसोसिएट 02
ह्यूमन रिसोर्सेस  सीनियर एसोसिएट 02
फाइनेंस कंसल्टेंट 04
फाइनेंस  सीनियर एसोसिएट 02
लीगल कंसल्टेंट 01
लीगल एसोसिएट 02
लीगल सीनियर एसोसिएट  01
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एसोसिएट 02
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सीनियर एसोसिएट  01
 

कौन कर सकता है आवेदन?

  • एसोसिएट (कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट): उम्मीदवार के पास IIT/NIT (टॉप 100) से कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, अधिकतम आयु 30 वर्ष हो और 0-2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सीनियर एसोसिएट (तकनीकी): उम्मीदवार के पास IIT/NIT (टॉप 100) से सिविल इंजीनियरिंग (स्ट्रक्चरल/ट्रांसपोर्टेशन/टनल) में मास्टर डिग्री होनी चाहिए, अधिकतम आयु 40 वर्ष हो और 2-9 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • कंसल्टेंट (वित्त): उम्मीदवार के पास IIM (टॉप 100) से एम.कॉम/CA/CMA/MBA (फाइनेंस) की डिग्री होनी चाहिए, अधिकतम आयु 45 वर्ष हो और 9-15 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • एसोसिएट (कानूनी): उम्मीदवार के पास टॉप लॉ यूनिवर्सिटी से LLB/LLM की डिग्री होनी चाहिए, अधिकतम आयु 30 वर्ष हो और 0-2 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
  • सीनियर एसोसिएट (आईटी): उम्मीदवार के पास IIT/NIT से BE/B.Tech या M.Tech (CS/IT/EC) की डिग्री होनी चाहिए, अधिकतम आयु 40 वर्ष हो और 2-9 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
 

कितना मिलेगा वेतन?

विभिन्न पदों के लिए वेतन अलग-अलग निर्धारित किया गया है। एसोसिएट पद के लिए लगभग 70,000 से 80,000 रुपये प्रति माह, सीनियर एसोसिएट के लिए 80,000 से 1,50,000 रुपये प्रति माह, तथा कंसल्टेंट पद के लिए 1,50,000 से 2,75,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा।

कैसे होगा चयन?

युवा पेशेवर के पद पर भर्ती उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव देखकर की जाएगी। पहले स्क्रीनिंग समिति योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगी, फिर चयन समिति उन्हें लिखित परीक्षा, समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम रूप से जांचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed