सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   LPG gas Crisis in varanasi 23,000 Bookings in a Month—Exceeding 24,000 in Just 12 Days

LPG Crisis: महीने की 23 हजार बुकिंग, 12 दिन में ही 24 हजार से ज्यादा; गैस एजेंसियों पर लग रही लाइन

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 19 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में गैस सिलिंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन लग रही है। उधर, प्रशासन का दावा है कि बुकिंग के दो दिन में सिलिंडर पहुंचाया जा रहा है। 

LPG gas Crisis in varanasi  23,000 Bookings in a Month—Exceeding 24,000 in Just 12 Days
Gas cylinder crisis - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध को 10 दिन हो गए हैं। तबाही के कारण घरेलू गैस सिलिंडर की समस्या से सभी को जूझना पड़ रहा है। गरीब हो या अमीर गैस एजेंसियों पर लोग लाइन में दिख रहे हैं। इसका एक कारण है कि पूरे महीने वाराणसी में 22 से 23 हजार सिलिंडर बुक होते हैं। जबकि बदले हालातों के कारण बीते 12 दिनों में ही 24 हजार से अधिक बुकिंग हो गई है। 

Trending Videos


दोगुनी आपूर्ति की मांग के कारण समस्या हुई है। हालांकि बुकिंग कराने के दो दिन के अंदर सिलिंडर मिलने का दावा किया जा रहा है। खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार, वाराणसी में एलपीजी कंपनियों को मिलाकर कुल बुकिंग महीने भर की 22 से 23 हजार होती है। मौजूद समय में सिलिंडर की समस्या को देख लोगों ने मनमानी बुकिंग कर ली है। महज 12 दिनों में बुकिंग 24000 से अधिक हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमर्शियल सिलिंडर की 700 बुकिंग रोज, मिल रहा सिर्फ 100 से 125
अधिकारियों के अनुसार, कमर्शियल सिलिंडर की बुकिंग आम दिनों में प्रतिदिन 700 होती है। इसकी आपूर्ति भी की जाती है। इस समय सिर्फ 100 से 125 सिलिंडर ही मिल रहे हैं। बुकिंग सीमित करने के लिए शहरी क्षेत्र में 25 दिन के अंदर और ग्रामीण क्षेत्र में 45 दिनों के अंदर बुकिंग का प्रावधान किया गया है।

उधर, मिड डे मील पर भी सिलिंडर की कमी का असर है। बुधवार को काशी विद्यापीठ ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय भदवर, प्राथमिक विद्यालय पंडितपुर, प्राथमिक विद्यालय जफराबाद, मिसिरपुर, मंडुवाडीह, पहलुकापुरा समेत कई परिषदीय विद्यालयों में गैस सिलिंडर अंतिम दौर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed