सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Blood, Fractures & Fury: Lang and Osimhen Injured in Liverpool Clash, Safety Concerns Raised

VIDEO: फुटबॉल मैच में एक ही टीम के दो खिलाड़ी जख्मी, एक की अंगुली कटी, दूसरे की कोहनी टूटी! दिल दहला देगी घटना

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 19 Mar 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

लिवरपूल और गैलेटसरे के मैच में नोआ लैंग और विक्टर ओसिम्हेन गंभीर रूप से घायल हो गए। लैंग को विज्ञापन बोर्ड से टकराने पर सर्जरी की जरूरत पड़ी, जबकि ओसिम्हेन को फ्रैक्चर हुआ। इस घटना के बाद स्टेडियम सुरक्षा पर सवाल उठे और UEFA से कार्रवाई की मांग तेज हो गई।

Blood, Fractures & Fury: Lang and Osimhen Injured in Liverpool Clash, Safety Concerns Raised
नोआ लैंग और ओसिम्हेन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

यूईएफए चैंपियंस लीग में लिवरपूल और गैलेटेसरे के बीच खेले गए मुकाबले में जहां लिवरपूल ने 4-0 से जीत दर्ज की, वहीं इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा खिलाड़ियों की गंभीर चोटें बन गईं। गैलेटेसरे के दो प्रमुख खिलाड़ी नोआ लैंग और विक्ट ओसिम्हेन इस मुकाबले में बुरी तरह घायल हो गए, जिससे फुटबॉल जगत में चिंता और नाराजगी बढ़ गई है।
Trending Videos

नोआ लैंग के साथ हुआ दर्दनाक हादसा
मैच के दौरान सबसे चौंकाने वाला पल तब आया, जब नोआ लैंग विज्ञापन बोर्ड से टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके हाथ से खून बहने लगा और उन्हें तुरंत स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। क्लब ने बाद में पुष्टि की कि उनके अंगूठे में गंभीर चोट आई है और सर्जरी करानी पड़ेगी। ऐसा लगा कि उनकी अंगुली दो हिस्सों में कट गई है। बताया जा रहा है कि विज्ञापन बोर्ड के पास एक मैकेनिकल हिस्सा खुला रह गया था, जिससे टकराने के कारण यह चोट और गंभीर हो गई। इस घटना ने फैंस को नाराज कर दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस का गुस्सा फूटा
सोशल मीडिया पर फैंस ने इस घटना को लेकर जमकर नाराजगी जाहिर की। कई लोगों ने इसे बहुत बड़ी गलती बताया और कहा कि ऐसे हालात यूरोप के बड़े टूर्नामेंट में नहीं होने चाहिए। फैंस ने यूएफा (UEFA) से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 
 

ओसिम्हेन को भी लगी गंभीर चोट
नोआ लैंग की चोट के बाद गैलेटेसरे के लिए एक और झटका लगा, जब स्ट्राइकर विक्टर ओसिम्हेन को भी चोट का सामना करना पड़ा। मैच के पहले हाफ में उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया। क्लब ने बताया कि आने वाले दिनों में यह तय किया जाएगा कि उन्हें सर्जरी की जरूरत पड़ेगी या नहीं। इस दोहरी चोट ने टीम की हार के दर्द को और बढ़ा दिया।
 

स्टेडियम सुरक्षा पर उठे सवाल
इन दोनों घटनाओं के बाद अब सबसे बड़ा सवाल स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। फैंस का कहना है कि हाल ही में गैलटेसरे के फैंस को फ्लेयर्स फेंकने पर सजा दी गई थी, लेकिन इस बार मामला खिलाड़ियों की सुरक्षा से जुड़ा है, जो कहीं ज्यादा गंभीर है। इस घटना ने यूरोपियन फुटबॉल में सुरक्षा मानकों पर बहस छेड़ दी है और अब सबकी नजर यूएफा के अगले कदम पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed