सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Is Cristiano Ronaldo Jr Dating a 27-Year-Old Brazilian Model? Viral Rumours Explained

Cristiano Ronaldo: क्या 15 साल के रोनाल्डो जूनियर 27 वर्षीय मॉडल को कर रहे डेट? जानें वायरल तस्वीरों की सच्चाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 24 Mar 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर को लेकर 27 वर्षीय मॉडल को डेट करने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनमें कोई सच्चाई नजर नहीं आती। उनकी उम्र और पिछले बयानों को देखते हुए यह दावा महज अफवाह माना जा रहा है।

Is Cristiano Ronaldo Jr Dating a 27-Year-Old Brazilian Model? Viral Rumours Explained
रोनाल्डो जूनियर; क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : Twitter/ANI
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया के दौर में किसी भी तस्वीर या वीडियो से कहानियां बनना आम बात हो गई है। हाल ही में फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बेटे रोनाल्डो जूनियर को लेकर ऐसी ही एक अफवाह तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि वह 27 साल की एक ब्राजीलियाई मॉडल को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस खबर की सच्चाई को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
Trending Videos

तस्वीरों से शुरू हुई चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के मुताबिक, कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं, जिनमें क्रिस्टियानो जूनियर एक महिला के साथ नजर आए। इसके बाद यूजर्स ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि दोनों के बीच कोई रिलेशनशिप है। कुछ पोस्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दोनों की मुलाकात दुबई में हुई और वहीं से यह कथित रिश्ता शुरू हुआ। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्र को लेकर उठे सवाल
इन अफवाहों पर सबसे बड़ा सवाल उम्र को लेकर उठ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस महिला को 27 वर्षीय मॉडल बताया जा रहा है, वहीं क्रिस्टियानो रोनाल्डो जूनियर की उम्र अभी करीब 15 साल है। ऐसे में यहदावा न केवल संदिग्ध बल्कि अनुचित भी माना जा रहा है। कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर इन खबरों की आलोचना की और इसे बेबुनियाद बताया।

पहले भी सामने आ चुकी हैं ऐसी बातें
यह पहली बार नहीं है जब क्रिस्टियानो जूनियर की निजी जिंदगी को लेकर इस तरह की बातें सामने आई हों। इससे पहले भी उनका नाम कई लोगों के साथ जोड़ा जा चुका है, लेकिन हर बार ये दावे अफवाह ही साबित हुए। एक फैमिली शो में जॉर्जिना रॉड्रिगेज ने मजाक में उनके क्रश का जिक्र किया था। हालांकि, बाद में यह साफ हो गया कि वह सिर्फ एक दोस्त थी।

परिवार और फुटबॉल पर फोकस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल क्रिस्टियानो जूनियर का पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई, ट्रेनिंग और फुटबॉल करियर पर है। सोशल मीडिया पर भी वह ज्यादातर समय अपने पिता क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ ट्रेनिंग या फैमिली मोमेंट्स शेयर करते नजर आते हैं।

अफवाह या सच्चाई?
अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, 27 वर्षीय मॉडल को डेट करने की बात पूरी तरह अफवाह प्रतीत होती है। न तो परिवार की ओर से और न ही किसी आधिकारिक स्रोत से इस संबंध में कोई पुष्टि की गई है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी खबरें अक्सर बिना तथ्यों के फैल जाती हैं, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed