सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Team Squash Championship has been postponed due to the ongoing conflict in the Gulf region

Asian Squash: खाड़ी देशों में संघर्ष का असर, एशियाई स्क्वाश चैंपियनशिप स्थगित; इस्लामाबाद में होना था आयोजन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 23 Mar 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण इस्लामाबाद में अगले महीने होने वाली एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप स्थगित कर दी गई है।

Asian Team Squash Championship has been postponed due to the ongoing conflict in the Gulf region
अनहत सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अगले महीने होने वाली एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप खाड़ी देशों में जारी संघर्ष के कारण स्थगित कर दी गई है। यह चैंपियनशिप 14 से 18 अप्रैल के बीच होनी थी। एक अधिकारी ने बताया, एशियाई स्क्वाश महासंघ ने हमें बताया कि संघर्ष के कारण क्षेत्र के मौजूदा हालात को देखते हुए इस समय यह टूर्नामेंट करा पाना संभव नहीं है।
Trending Videos


उन्होंने कहा कि हालात सुधरने पर पाकिस्तानी स्क्वाश महासंघ सितंबर में इसे करा सकता है। यह पूछने पर कि क्या भारतीय स्क्वाश महासंघ ने टीम भेजने पर मंजूरी दी थी, अधिकारी ने कहा कि टीमों की भागीदारी की पुष्टि एशियाई महासंघ देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed