सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Indian Men's and Women's Badminton team for Thomas Cup and Uber Cup PV Sindhu Lakshya Sen set to headline

Thomas Cup: लक्ष्य सेन करेंगे थॉमस कप में भारतीय पुरुष टीम का नेतृत्व, पीवी सिंधू पर उबर कप की होगी जिम्मेदारी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 24 Mar 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत ने अगले महीने होने वाले थॉमस कप और उबर कप के लिए भारत की पुरुष और महिला टीमों का एलान कर दिया है। थॉमस कप में लक्ष्य सेन भारतीय चुनौती की अगुआई करेंगे, जबकि उबर कप में पीवी सिंधू पर जिम्मेदारी रहेगी।

Indian Men's and Women's Badminton team for Thomas Cup and Uber Cup PV Sindhu Lakshya Sen set to headline
पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

ऑल इंग्लैंड टूर्नामेंट में उपविजेता रहे लक्ष्य सेन अगले महीने होने वाले थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष टीम की अगुआई करेंगे, जबकि पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू और उभरती हुई स्टार उन्नति हुड्डा उबर कप में भारतीय चुनौती पेश करेंगे।
Trending Videos

2022 विजेता टीम के कई खिलाड़ी शामिल
भारतीय बैडमिंटन संघ ने 2022 में थॉमस कप में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली टीम के खिलाड़ियों को काफी हद तक बरकरार रखा है। उसने 24 अप्रैल से तीन मई तक डेनमार्क के होर्सेंस में होने वाली प्रतियोगिता के लिए सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय तथा सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी को टीम में बनाए रखा है। युवा शटलर आयुष शेट्टी को सीनियर स्तर पर लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद पहली बार टीम में जगह मिली है। पुरुष टीम में 2022 की खिताब विजेता टीम के सदस्य एमआर अर्जुन की भी वापसी हुई है, जिन्होंने चोट से उबरकर नए खिलाड़ी हरिहरन अमसाकरुनन के साथ युगल टीम में जगह बनाई है। 2022 की युगल टीम के सदस्य ध्रुव कपिला भी टीम का हिस्सा हैं, जबकि किरण जॉर्ज एकल में अतिरिक्त मजबूती प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंधू-हुडा उबर कप में पेश करेंगी चुनौती
उबर कप में 2019 की विश्व चैंपियन सिंधू, शीर्ष युगल जोड़ी गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली के साथ मिलकर भारत की चुनौती का नेतृत्व करेंगी। भारतीय टीम पिछली बार सेमीफाइनल तक पहुंची थी और उसका लक्ष्य इस बार अपने इस प्रदर्शन में सुधार करना होगा। उन्नति हुडा के साथ देविका सिहाग, इशारानी बरुआ और किशोरी तन्वी शर्मा जैसी युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी टीम में शामिल है।

भारतीय टीमें इस प्रकार है:
पुरुष: लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी, किदांबी श्रीकांत, एच.एस. प्रणय, किरण जॉर्ज, सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्सकरुनन, एम. आर. अर्जुन, ध्रुव कपिला।
महिला: पीवी सिंधू, उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा, देविका सिहाग, इशरानी बरुआ, त्रीसा जॉली, गायत्री गोपीचंद, कविप्रिया सेल्वम, सिमरन सिंघी, तनीषा क्रास्टो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed