सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty pulled out of the Swiss Open ahead of Quarter Final clash

Swiss Open: क्यों स्विस ओपन टूर्नामेंट से हटी सात्विक-चिराग की जोड़ी? क्वार्टर फाइनल मैच से पहले लिया फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बासेल Published by: Sovit Chaturvedi Updated Fri, 13 Mar 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
सार

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई थी। लेकिन अचानक ही इस जोड़ी को टूर्नामेंट से हटने का फैसला लेना पड़ा। आइए जानते हैं कि किस कारण सात्विक-चिराग स्विस ओपन में अपना सफर आगे नहीं बढ़ा सके...

Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty pulled out of the Swiss Open ahead of Quarter Final clash
सात्विक-चिराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी के कंधे में दर्द के कारण उनकी और चिराग शेट्टी की शीर्ष भारतीय पुरुष जोड़ी ने शुक्रवार को स्विस ओपन के क्वार्टर फाइनल मुकाबले से पहले टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। इस सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम आठ युगल मुकाबलों में सात्विक और चिराग का मुकाबला डेनमार्क के क्रिश्चियन फॉस्ट कजेर और रासमस कजेर से होना था।
Trending Videos


सात्विक के नाम है सबसे तेज स्मैश लगाने का रिकॉर्ड
बैडमिंटन में सबसे तेज स्मैश से सुर्खियां बटोरने वाले अमलापुरम के 25 वर्षीय रेंकीरेड्डी अपने दाहिने कंधे की समस्या से जूझते रहे हैं। रेंकीरेड्डी ने 2023 में बैडमिंटन में सबसे तेज स्मैश का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जिसकी गति 565 किलोमीटर प्रति घंटा थी। भारतीय टीम के मलयेशिया मूल के कोच टैन किम हर ने  बताया कि यह पुरानी चोट है। उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। इसमें कम से कम एक सप्ताह लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया चैंपियनशिप में खेलते आएंगे नजर
समझा जा रहा है कि यह चोट नई नहीं है और शीर्ष स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों में आम है। भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान के हिरोकी ओकामूरा और क्योहेई यामाशिता के खिलाफ 74 मिनट के कड़े मुकाबले में 21-15, 15-21, 28-26 से जीत हासिल की थी। एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विक और चिराग अब सात से 12 अप्रैल तक होने वाली बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। भारतीय जोड़ी ने 2023 में खिताब जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed