बिहार को मिला ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ अवार्ड: स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में हुआ सम्मान
Patna News: स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बिहार को ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ का सम्मान मिला। मुंबई में आयोजित समारोह में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने अवार्ड ग्रहण किया, जिसे राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
विस्तार
बिहार को खेलों के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ के प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि राज्य के लिए गौरव का विषय मानी जा रही है। मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में यह अवार्ड बिहार सरकार की ओर से खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने ग्रहण किया।
खेल मंत्री ने व्यक्त किया गर्व
अवार्ड प्राप्त करने के बाद खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि इस प्रतिष्ठित सम्मान को ग्रहण करते हुए उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स स्टार खेल जगत की एक प्रतिष्ठित पत्रिका है, जिसे वे बचपन से पढ़ती रही हैं। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी का सपना होता है कि उसकी प्रतिभा का उल्लेख इस पत्रिका में हो।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेलों को बढ़ावा
खेल मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में खेल बुनियादी ढांचे के विकास और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए कई सकारात्मक पहल की गई हैं। इन प्रयासों के परिणामस्वरूप बिहार में खेल के क्षेत्र में निरंतर प्रगति हो रही है और राज्य की छवि राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रही है।
पढ़ें- Nishant Kumar: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की असली उम्र क्या है? कहीं 49 तो कहीं 45 चल रहा, जनिए सच
राष्ट्रीय जूरी ने किया चयन
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ अवार्ड के लिए बिहार का चयन एक राष्ट्रीय जूरी ने किया है। इस जूरी की अध्यक्षता सुनील गावस्कर ने की। जूरी में अभिनव बिंद्रा, विश्वनाथन आनंद, अंजलि भागवत, अपर्णा पोपट और एम.एम. सोमैया जैसे खेल जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं।
खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के लिए प्रेरणा
रवीन्द्रण शंकरण ने कहा कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार केवल राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि बिहार के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल से जुड़े सभी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राज्य की कोशिश रहेगी कि खेल के क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.