{"_id":"69b7c5bbea81c289bd02fa6d","slug":"priyanka-chopra-and-husband-nick-jonas-golf-cart-video-viral-from-oscar-awards-ceremony-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: बाल-बाल बचे निक-प्रियंका, ऑस्कर में पहुंचने से पहले हो सकता था हादसा; देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: बाल-बाल बचे निक-प्रियंका, ऑस्कर में पहुंचने से पहले हो सकता था हादसा; देखें वायरल वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Priyanka Chopra and Nick Jonas in Oscars: निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के साथ ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान हादसा हो सकता था। हालांकि, यह टल गया पर इस दौरान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
ग्लोबल पॉवर कपल निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में भाग लेकर एक बार फिर फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। मगर इस आइकॉनिक मूमेंट के होने से ठीक पहले दोनों एक हादसे के शिकार होने से बचे।
निक-प्रियंका का वीडियो वायरल
98वें ऑस्कर अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी हिस्सा लेने पहुंचे थे। रेड कार्पेट पर जाने के लिए कपल काफी लेट था। ऐसे में दोनों को मेन गेट से अंदर तक जाने के लिए एक गोल्फ कार्ट तैयार थी। निक और प्रिंयका उसमें बैठे और जैसे ही ड्राइवर कार्ट को मोढ़ा तो उसका बैलेंस बिगड़ गया।
इस दौरान गोल्फ कार्ट का एक पहिया जमीन से हवा में उठ गया। ऐसे में बैलेंस बनाने के लिए तुरंत निक और प्रियंका ने कार्ट को जोर से पकड़ा। ड्राइवर ने भी कुछ ही सेकेंड में कार्ट पर काबू पा लिया और हादसा टल गया।
Trending Videos

#VIRAL Nick Jonas y su esposa, Priyanka Chopra, casi sufren un accidente antes de pisar la alfombra roja de los Oscar. Así les fue en su trayecto en el carrito de golf hacia la entrada del Dolby Theatre#Oscars #JLMNoticias #Aguascalientes #Ags pic.twitter.com/EcO2kky81X
— José Luis Morales (@JLMNoticias) March 16, 2026
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : इंस्टाग्राम
ऑस्कर में पर्सनल गाड़ी को इजाजत नहीं
ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। इस दौरान थिएटर के सुरक्षा घेरे के अंदर किसी भी निजी वाहन को आने की अनुमति नहीं थी। समारोह में दुनिया भर से सेलिब्रिटीज के आने से वाहनों के मेनेज करना मुश्किल होता है। ऐसे में आयोजकों ने उन्हें रेड कारपेट तक ले जाने के लिए गोल्फ कार्ट का इंतजाम किया था।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : एक्स
इस साल रहा 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का जलवा
ऑस्कर 2026 का आयोजन हो चुका है और विजेताओं की घोषणा भी की जा चुकी है। इस बार लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा छह अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा चार अवॉर्ड्स ‘सिनर्स’ ने अपनी झोली में डाले। प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। वे अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं।

कमेंट
कमेंट X