{"_id":"69b7c34d8e0233670803a9ec","slug":"vanity-fair-oscars-after-party-red-carpet-photos-from-michael-b-jordan-to-priyanka-chopra-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Oscar After Party: आफ्टर पार्टी में सितारों का जलवा; स्टाइलिश दिखे निक और प्रियंका, ट्रॉफी लेकर पहुंचे माइकल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscar After Party: आफ्टर पार्टी में सितारों का जलवा; स्टाइलिश दिखे निक और प्रियंका, ट्रॉफी लेकर पहुंचे माइकल
Mon, 16 Mar 2026 02:16 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:16 PM IST
सार
Vanity Fair After Party: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स के बाद हॉलीवुड सेलेब्स वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर पार्टी में शामिल हुए। यहां उन्होंने अपने फैशन का अलग अंदाज दिखाया। आइए देखते हैं कुछ खास तस्वीरें।
विज्ञापन
वैनिटी फेयर आफ्टर पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्कर 2026 में लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा देखने को मिला। ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने बेस्ट फिल्म समेत कुल 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। जबकि रियान कूगलर की ‘सिनर्स’ को 4 ऑस्कर अवॉर्ड मिले। माइकल बी जॉर्डन को ‘सिनर्स’ के लिए बेस्ट एक्टर और जेसी बकले को ‘हैमनेट’ के बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Oscars 2026: निक जोनस का हाथ थामे रेड कार्पेट पर उतरीं प्रियंका चोपड़ा, व्हाइट गाउन में दिखीं बेहद ग्लैमरस
विज्ञापन
इसके बाद सेलेब्स वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर पार्टी में शामिल हुए, जहां से उनकी कुछ शानदार तस्वीरें सामने आई हैं। देखिए तस्वीरें-
माइकल बी जॉर्डन
‘सिनर्स’ के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके बाद वे वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर पार्टी ब्राउन कलर के क्लासिक सूट में नजर आए। इस बीच उन्होंने अपनी ट्रॉफी फ्लॉन्ट की।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
ऑस्कर अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं थी। समारोह के बाद प्रियंका और निक वैनिटी फेयर आफ्टर पार्टी में शामिल हुए, जहां प्रियंका ब्राउन शाइनिंग गाउन और निक स्किन कलर के ब्लेजर में नजर आए।
क्रिस इवांस और अल्बा बैपटिस्टा
क्रिस इवांस भी अपनी पत्नी अल्बा बैपटिस्टा के साथ वैनिटी फेयर आफ्टर पार्टी में शामिल हुए। इस बीच अल्बा बैपटिस्टा रेड ड्रेस में, तो वहीं क्रिस ब्लू सूट में नजर आए।
टिमोथी चालमेट और काइली जेनर
ऑस्कर अवॉर्ड के रेड कार्पेट पर टिमोथी चालमेट और काइली जेनर ने एक साथ फोटो नहीं खिंचवाई, लेकिन दोनों ने वैनिटी फेयर आफ्टर पार्टी में शानदार पोज दिए। दोनों ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आए।
अन्या टेलर
एक्ट्रेस अन्या टेलर आफ्टर पार्टी में थोड़े अनोखे अंदाज में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना था और सिल्वर जूलरी पहनी थी।
एमिली रतजकोव्स्की
अमेरिकी मॉडल और एक्ट्रेस एमिली रतजकोव्स्की पर्पल कलर की शाइनिंग ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कोई जूलरी नहीं पहनी थी।
केट हडसन
अमेरिकी एक्ट्रेस केट हडसन ब्लैक शाइनिंग ड्रेस में नजर आईं। इस बीच उन्होंने मैकअप के तौर पर अपना लुक सिंपल रखा।
रीता ओरा
ब्रिटिश सिंगर, टेलीविजन हस्ती और एक्ट्रेस रीता ओरा काफी अलग अंदाज में आफ्टर पार्टी में नजर आईं। उनके आउटफिट ने सभी का ध्यान खींचा।
करोल जी
कोलंबियाई सिंगर करोल जी ने भी अपनी ड्रेस की वजह से काफी आकर्षण खींचा। उन्होंने इस पार्टी में फैशन का सही उदाहरण दिया।
सारा पिडजन
अमेरिकी एक्ट्रेस सारा पिडजन शाइनिंग लेकिन सिंपल ड्रेस में नजर आईं। वे सिंपल लुक होने के बावजूद काफी सुंदर दिख रहीं थीं।
क्वेनलिन ब्लैकवेल
अमेरिकी इन्फ्लुएंसर, मॉडल, सोशलाइट और कॉमेडियन क्वेनलिन ब्लैकवेल व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं, जिसपर फूलों की डिजाइन बनी हुई थी।
हॉलीवुड की नामी हस्तियों में से एक किम कार्दशियन भी वैनिटी फेयर की आफ्टर पार्टी मेंं शामिल हुईं। इस दौरान वे शाइनिंग ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं।