सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   India at the Oscars Films And Celebrities Who Brought Home Academy Award AR Rahman MM Keeravanii Satyajit Ray

Oscar: ऑस्कर में ऐसा रहा भारत का इतिहास, अब तक इन कलाकारों ने अपने नाम की ‘द गोल्डन बॉय’ ट्रॉफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
सार

India’s History In Oscar: ऑस्कर में कैसा रहा भारत का इतिहास और अब तक किन-किन कलाकारों ने जीती है ट्रॉफी? यहां जाने पूरी डिटेल। अब तक भारत की एक नहीं बल्की कई फिल्में हुईं हैं नामित…

India at the Oscars Films And Celebrities Who Brought Home Academy Award AR Rahman MM Keeravanii Satyajit Ray
ऑस्कर में भारत का इतिहास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म जगत के सबसे प्रमुख ऑस्कर अवॉर्ड के 98वें संस्करण का आयोजन 15 मार्च को होगा। लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित होने वाले इस अवॉर्ड समारोह में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी प्रेजेंटर के तौर पर शामिल होंगी। यह भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। भारत में इस अवॉर्ड्स समारोह को 16 मार्च की सुबह लगभग 4:30 बजे से देखा जा सकेगा। जानते हैं कि ऑस्कर में अब तक कैसा रहा है भारत का इतिहास और किन भारतीय कलाकारों ने जीता है अब तक ये अवॉर्ड?

Trending Videos

India at the Oscars Films And Celebrities Who Brought Home Academy Award AR Rahman MM Keeravanii Satyajit Ray
ऑस्कर में पहुंचीं भारतीय फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की किसी फिल्म को नहीं मिला ऑस्कर
ऑस्कर अवॉर्ड को अकादमी अवॉर्ड भी कहते हैं। इन्हें साल 1927 में शुरू किया गया था, लेकिन पहला अवॉर्ड 1929 में आयोजित हुआ था। 98 साल के इतिहास में भारत की तरफ से 50 से ज्यादा फिल्में ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भेजी गईं, लेकिन एक भी भारतीय फिल्म को ये अवॉर्ड नहीं मिल सका।

साल 1957 में पहली बार भारत से महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ को ऑस्कर भेजा गया था। लेकिन फिल्म सिर्फ एक वोट से हॉलीवुड फिल्म ‘नाइट्स ऑफ कैबिरिया’ से पीछे रह गई और अवॉर्ड जीतने से चूक गई।

इसके बाद 1989 में ‘सलाम बॉम्बे’, 2003 में ‘लगान’ और 2004 में मराठी फिल्म ‘श्वास’ को फाइनल नॉमिनेशन मिला, लेकिन तीनों ही फिल्में अवॉर्ड नहीं जीत सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

India at the Oscars Films And Celebrities Who Brought Home Academy Award AR Rahman MM Keeravanii Satyajit Ray
एआर रहमान, भानु अथैया और एमएम कीरवानी - फोटो : सोशल मीडिया

सिर्फ 9 भारतीयों को मिला ऑस्कर
भारत की तरफ से 13 कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्हें अब तक ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला। इनमें से सिर्फ नौ भारतीय कलाकार ऐसे हैं, जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड्स मिला है। इनमें भानू अथैया से लेकर, सत्यजीत रे, एआर रहमान, गुलजार, रेसुल पूकुट्टी, एमएम कीरवानी, चंद्रबोस, गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस के नाम शामिल हैं। 

India at the Oscars Films And Celebrities Who Brought Home Academy Award AR Rahman MM Keeravanii Satyajit Ray
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा बनेंगी प्रेजेंटर
भारतीय फैंस के लिए इस बार का ऑस्कर और भी खास है। इस बार ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस समारोह में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। वह मंच पर विजेताओं को अवॉर्ड देती दिखाई देंगी। उनके साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐन हैथवे जैसे बड़े हॉलीवुड सितारे भी मंच पर नजर आएंगे, जिससे इस साल का शो और भी ग्लैमरस होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed