सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Panchayat Fame Faisal Malik Joins The Cast Of Ramayana he will Play Kumbhakarna in film

'रामायण' से जुड़े 'पंचायत' फेम फैसल मलिक! इस अहम किरदार में आएंगे नजर; पहला शेड्यूल किया पूरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 15 Mar 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Faisal Malik: वेब सीरीज 'पंचायत' फेम फैसल मलिक 'रामायण' की कास्ट में शामिल हो गए हैं। फिल्म में उन्हें एक अहम किरदार मिला है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल भी पूरा कर लिया है।

Panchayat Fame Faisal Malik Joins The Cast Of Ramayana he will Play Kumbhakarna in film
रामायण, फैसल मिलक - फोटो : सोशल मीडिया, एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'रामायण' सबसे ज्यादा इंतजार किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स में से एक है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं। फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित हैं। खबर है कि इस फिल्म से 'पंचायत' फेम फैसल मलिक भी जुड़ रहे हैं। वह इसमें अहम किरदार निभाएंगे।
Trending Videos


किस किरदार में नजर आएंगे फैसल मलिक?
एचटी के मुताबिक ‘रामायण’ में कुंभकर्ण की भूमिका के लिए फैसल मलिक को चुना गया है। इससे पहले, इस भूमिका के लिए बॉबी देओल का नाम सामने आया था। फैसल मलिक को सीरीज 'पंचायत' में प्रह्लादचा का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्हें अनिल कपूर की फिल्म 'सूबेदार' में भी देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Panchayat Fame Faisal Malik Joins The Cast Of Ramayana he will Play Kumbhakarna in film
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम -@ranbir_kapoor 82
पहला शेड्यूल पूरा किया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया है। बताया जाता है कि वह मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में कुंभकर्ण के शुरुआती सीन के लिए यश के साथ शामिल हुए। सूत्र ने पोर्टल को बताया कि फैसल मलिक की लंबाई और उनकी अच्छी-खासी कद-काठी उन्हें इस रोल के लिए एकदम सही बनाती है।

'जान-ए-मन' के इस गाने में फूट-फूटकर रोए थे सलमान खान, फराह खान ने बताया- मेरा दिल तब टूट गया जब...

आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई
अब तक, फैसल मलिक को कास्ट किए जाने की कोई भी आधिकारिक पुष्टि न तो फिल्म बनाने वालों की तरफ से हुई है और न ही एक्टर की तरफ से।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash (@thenameisyash)


Panchayat Fame Faisal Malik Joins The Cast Of Ramayana he will Play Kumbhakarna in film
फैसल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
रामायण की कास्ट
वैरायटी इंडिया ने हाल ही में जानकारी दी थी कि राघव जुयाल को रामायण में मेघनाद (जिसे इंद्रजीत भी कहा जाता है) का रोल निभाने के लिए चुना गया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी देवी सीता के रूप में नजर आएंगी। यश इस फिल्म में रावण के रूप में दिखाई देंगे। सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभाएंगे। काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह मंदोदरी और शूर्पणखा के रूप में नजर आएंगी।

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। रामायण पार्ट वन इस दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, जबकि इसका दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed