{"_id":"69f30369e15f663c1d024b94","slug":"riteish-deshmukh-reveal-he-did-not-approach-to-salman-khan-for-raja-shivaji-cast-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते', रितेश से बोले थे सलमान; एक्टर ने 'राजा शिवाजी' की कास्टिंग का सुनाया किस्सा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते', रितेश से बोले थे सलमान; एक्टर ने 'राजा शिवाजी' की कास्टिंग का सुनाया किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
Raja Shivaji: हाल ही में एक बातचीत में रितेश देशमुख ने खुलासा किया है कि उन्होंने 'राजा शिवाजी' के लिए सलमान खान से संपर्क नहीं किया था। उन्होंने बताया है कि फिल्म में सलमान की कास्टिंग कैसे हुई?
सलमान खान, रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
रितेश देशमुख अपनी अपकमिंग फिल्म 'राजा शिवाजी' को लेकर चर्चा में हैं। रिलीज से पहले फिल्म की काफी चर्चा है। यह कल यानी एक मई को रिलीज होने वाली है। इसमें रितेश, जेनेलिया देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे सितारे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान भी एक खास रोल में नजर आएंगे। रितेश ने बताया कि कैसे सलमान खान इस फिल्म से जुड़े।
Trending Videos
रितेश ने सलमान से नहीं किया संपर्क
एनडीटीवी के मुताबिक रितेश देशमुख ने खुलासा किया कि उन्होंने 'राजा शिवाजी' के लिए सलमान खान से संपर्क नहीं किया था। उन्होंने बताया कि वह नए साल के मौके पर सलमान खान के साथ थे, तभी सुपरस्टार ने उनसे शूटिंग के बारे में पूछा। रितेश ने कहा 'उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कब फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। मैंने कहा- इसी महीने। उन्होंने पूछा- मैं कौन सा रोल प्ले कर रहा हूं?'

राजा शिवाजी ट्रेलर रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश से क्या बोले सलमान?
रितेश ने कहा कि उन्होंने इस फिल्म में सलमान खान को कास्ट करने के बारे में नहीं सोचा था। इस पर सलमान खान ने कहा 'नहीं नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते हो। मुझे इस फिल्म में लेना पड़ेगा। वह अपनापन और जुड़ाव का एहसास, वह भावना... मैं सोच रहा था कि मैंने अभी तक इस बारे में ठीक से सोचा ही नहीं था।' फिर रितेश ने सलमान खान को अपनी फिल्म में कास्ट किया।

करियर के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा को नहीं आती थी ये अहम कला, हुई थी शर्मिंदगी; कटरीना कैफ ने इस तरह की मदद
'लय भारी' में सलमान का कैमियो
सलमान खान ने रितेश देशमुख की फिल्म 'लय भारी' में भी कैमियो किया था। इसके बारे में रितेश ने बताया 'जब मैं लाई भारी पर काम कर रहा था, तो मैंने सलमान खान को कॉल किया और कहा- भाई मैं आपसे मिलना चाहता हूं। उन्होंने कहा 'ठीक है।' मैंने पूछा 'कब?' उन्होंने कहा 'जिस रोल के लिए आप मुझसे मिलना चाहते हैं वह मुझे मंजूर है। शूटिंग कितने दिन की है?' मैंने कहा 'दो दिन' और उन्होंने कहा 'डन'।'

फिल्म 'राजा शिवाजी' में रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
दर्शकों को पसंद आया 'राजा शिवाजी' का ट्रेलर
इस बीच 'राजा शिवाजी' ने अपने शानदार ट्रेलर से दर्शकों के बीच काफी उत्साह जगा दिया है। लोग इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं।