सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neetu Kapoor shares heartfelt tribute on Rishi Kapoor death anniversary

नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि, बेटी रिद्धिमा ने किया पिता को याद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 30 Apr 2026 12:16 PM IST
विज्ञापन
सार

Rishi Kapoor Death Anniversary: आज 30 अप्रैल को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पुण्यतिथि है। ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा ने एक इमोशनल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Neetu Kapoor shares heartfelt tribute on Rishi Kapoor death anniversary
ऋषि कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने आज गुरुवार को अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर की। ऋषि कपूर के निधन को आज 6 साल पूरे हो गए हैं। 

Trending Videos

नीतू कपूर का पोस्ट
नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोनों की एक पुरानी प्यार भरी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, 'हमेशा हमारे दिलों में।' इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए बेहद खुश लग रहे हैं। उनकी पुण्यतिथि पर फिल्म जगत के कई लोग उन्हें याद कर रहे हैं।


फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर राज बंसल ने भी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें ऋषि कपूर, नीतू कपूर और संजय दत्त साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'अपने सबसे प्यारे दोस्त को याद कर रहा हूं।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रिद्धिमा ने किया पिता को याद
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दिवंगत पिता की एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'जब तक हम दोबारा नहीं मिलते… मैं हमेशा याद करती रहूंगी, आपसे प्यार करती रहूंगी।'

ऋषि कपूर और नीतू 
नीतू और ऋषि ने 22 जनवरी 1980 को शादी की थी। वे असल जिंदगी में भी बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक रहे हैं। दोनों ने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘खेल खेल में’, ‘कभी कभी’ जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। ऋषि कपूर का 30 अप्रैल 2020 को 67 साल की उम्र में ल्यूकेमिया की बीमारी से निधन हो गया था। वे ‘बॉबी’, ‘कर्ज’, ‘चांदनी’ और ‘कपूर एंड संस’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम कर चुके थे।


यह भी पढ़ें: 45 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी संभावना सेठ, शेयर की खुशखबरी; लिखा- 'उलटी गिनती शुरू हो...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed