सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Dhanush Movie Kara X Review Fans Reaction About Acting And Storyline

Kara X Review: क्या ‘कारा’ में धनुष के अभिनय से प्रभावित हुए फैंस, कैसी लगी कहानी? यूजर्स ने दिए रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 30 Apr 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

South Actor Dhanush Movie Kara X Review: आज सिनेमाघरों में साउथ स्टार धनुष की फिल्म ‘कारा’ रिलीज हुई। फिल्म को लेकर फैंस और दर्शकों ने सोशल मीडिया पर रिव्यू शेयर किए हैं। कैसी लगी उनको यह फिल्म, जानिए?

Dhanush Movie Kara X Review Fans Reaction About Acting And Storyline
धनुष अभिनीत फिल्म 'कारा' - फोटो : इंस्टाग्राम@dhanushkraja
विज्ञापन

विस्तार

धुनष तमिल सिनेमा के ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाते हैं। क्या फिल्म ‘कारा’ में भी वह ऐसा कर सके हैं। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म देखने के बाद कई फैंस, ऑडियंस ने एक्स अकाउंट के जरिए ‘कारा’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म की कहानी? धनुष का अभिनय और डायरेक्टर का काम उन्हें कैसा लगा? पढ़िए ‘कारा’ के इस एक्स रिव्यू में- 

Trending Videos


धनुष ने अभिनय से क्या फिर जीता दिल?
फिल्म 'कारा' को लेकर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर्स ने फिल्म काे लेकर एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर लिखा, 'फिल्म का पहला हाफ शानदार है। इसमें इमोशन हैं, धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाला थ्रिलर है। धनुष की एक्टिंग के सबसे बेहतरीन है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म एक आम आदमी की कहानी है, जो एक अजीब स्थिति में फंस जाता है। यह एक असाधारण फिल्म है।' इस फिल्म के लिए फैन ने डायरेक्टर का शुक्रिया अदा किया है।' इसी तरह कई फैंस, दर्शकों ने धनुष की एक्टिंग को सराहा और इस फिल्म को उनकी बेहतरीन फिल्म माना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 



डायरेक्शन और कहानी को लेकर क्या बोले यूजर्स? 
डायरेक्शन और कहानी को भी कई यूजर्स ने पसंद किया है। एक्स अकाउंट पर एक यूजर ने लिखा, 'इंटरवल तक डायरेक्टर विग्नेश राजा एक यथार्थवादी थ्रिलर को अच्छे से दिखाते हैं। फिल्म चोरी के एंगल को फिल्म में हाइलाइट करती है इसके मुख्य किरदार संतुलित नजर आते हैं। धनुष हमेशा की तरह बेहतरीन हैं। केएस रविकुमार बहुत अच्छे हैं। फिल्म का म्यूजिक पसंद आया। डायरेक्टर विग्नेश राजा ने इसे एक सही मायने में 'स्लो बर्न' थ्रिलर के तौर पर लिखा और तैयार किया है।' 
एक अन्य ने लिखा, 'पहला हाफ औसत रहा। केएस रविकुमार जबरदस्त हैं। धनुष अच्छे लग रहे हैं। इसके बावजूद सब कुछ बस ऊपरी तौर पर ही काम कर रहा है। यह फिल्म ज्यादा असरदार नहीं है। चोरी वाले सीन ठीक-ठाक हैं। एक यूजर ने ताे इस फिल्म को पूरी तरह से डिजास्टर बता दिया है। कई फैंस को लगता है कि धुनष खुद के अभिनय को दोहरा रहे हैं, वह कुछ नया नहीं कर पाए हैं।


 

 

Dhanush Movie Kara X Review Fans Reaction About Acting And Storyline
कारा ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘कारा’ में 1991 के दौर की कहानी है। स्टोरी लाइन में खाड़ी युद्ध की घटना का जिक्र है, इसके कारण जब ईंधन की भारी कमी हो गई थी तो एक साधारण आदमी का जीवन कैसे बदलता है? इसी कहानी को थ्रिलर, एक्शन के जरिए निर्देशक विग्नेश राजा ने पर्दे पर उतारा है। धनुष के अलावा इस फिल्म में मामिता बैजू, के. एस. रविकुमार, करुणास, जयराम, पृथ्वी राजन, सूरज वेंजारामूडु और श्रीजा रवि सपोर्टिंग रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed