सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Samantha Ruth Prabhu Celebrated Her Birthday With Her Fans Saying This Is My Biggest Gift

सामंथा रुथ प्रभु का दिल जीतने वाला बर्थडे, फैंस के साथ मनाया खास दिन; बोलीं- ‘यही है मेरा सबसे बड़ा गिफ्ट’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 29 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने 28 अप्रैल को अपना 39वां जन्मदिन बेहद खास और दिल छू लेने वाले अंदाज में मनाया। जानिए उन्होंने क्या कुछ खास किए बर्थडे वाले दिन। 

Samantha Ruth Prabhu Celebrated Her Birthday With Her Fans Saying This Is My Biggest Gift
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

इस बार सामंथा रुथ प्रभु ने कोई बड़ी पार्टी नहीं रखी, बल्कि अपने फैंस के साथ वक्त बिताकर इस दिन को यादगार बना दिया। सामंथा ने अपने बर्थडे पर एक खास मीट-एंड-ग्रीट रखा, जहां उन्होंने अपने चाहने वालों से मुलाकात की। जानिए एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन वाले दिन क्या कुछ खास किया। 

Trending Videos

 फैंस के साथ मनाया खास दिन 
सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम पर इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें फैंस उन्हें ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते हुए नजर आ रहे हैं, और सामंथा तीन-लेयर वाला केक काट रही हैं। इस केक पर उनकी आने वाली फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ के किरदार का कार्टून भी बना हुआ था। इस दौरान सामंथा येलो सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में सामंथा फैंस से हंसते-बोलते और उनके साथ फोटो क्लिक करते नजर आईं। एक छोटी फैन ने उनसे कहा, ‘मैं बड़ी होकर हीरोइन बनना चाहती हूं,’ जिस पर सामंथा ने मजाक में ‘नहीं’ कहकर सबको हंसा दिया। फैंस ने उन्हें कई प्यारे गिफ्ट्स भी दिए, किसी ने बड़ा फोटो फ्रेम दिया तो किसी ने घुटनों पर बैठकर फूल भेंट किए।

इस खास मौके पर सामंथा ने कहा, ‘लोगों का साथ होना किसी भी अवॉर्ड से बड़ा गिफ्ट है।’ उन्होंने इस दिन को अपना ‘बेस्ट बर्थडे’ भी बताया। सामंथा को उनके जन्मदिन पर कई सेलेब्स ने भी बधाई दी, जिनमें नयनतारा और अनन्या पांडे जैसे नाम शामिल हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tra-la-la Moving Pictures (@tralalamovingpictures)

वर्कफ्रंट का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा जल्द ही फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह एक्शन अवतार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन नंदिनी रेड्डी ने किया है और इसमें गुलशन देवैया, डिगंथ, गौतमी और मंजूषा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

फिल्म का टीजर और पहला गाना ‘थस्सादिया’ पहले ही लोगों को पसंद आ चुका है। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह भी है कि यह फिल्म उनकी शादी के बाद पहली रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed