फिर लौटा सस्पेंस का तूफान, ‘दृश्यम 3’ का टीजर हुआ रिलीज; इस बार कहानी हुई पहले से ज्यादा डार्क और इंटेंस
Drishyam 3 Teaser: सुपरस्टार मोहनलाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इस बार कहानी पहले से ज्यादा डार्क और रहस्यमयी नजर आ रही है। जानिए ट्रेलर में क्या कुछ है खास ।
विस्तार
ट्रेलर में क्या कुछ है खास?
करीब 1 मिनट 50 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत मोहनलाल की आवाज से होती है, जिसमें वह बताते हैं कि वह अपने परिवार के साथ एक नोर्मल जिंदगी जी रहे थे, तभी एक अनचाहा मेहमान उनकी जिंदगी में आता है, जो सब कुछ बर्बाद कर सकता है।
जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, जॉर्जकुट्टी (मोहनलाल) अपने फैसलों और मुश्किलों के बारे में सोचते नजर आते हैं। वह मानते हैं कि उन्होंने अपने परिवार को बचाने के लिए कुछ कदम उठाए थे। लेकिन इस बार उन्हें हर समय ऐसा लगता है कि कोई उन्हें देख रहा है, जिससे कहानी में और भी सस्पेंस जुड़ जाता है।
‘दृश्यम’ सीरीज के बारे में
टीजर में उनके परिवार की झलक भी देखने को मिलती है, जिसमें उनकी पत्नी और बेटियां शामिल हैं। ‘दृश्यम’ सीरीज की कहानी जॉर्जकुट्टी और उनके परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुलिस अधिकारी के बेटे के गायब होने के बाद शक के घेरे में आ जाते हैं।
2013 में आई पहली फिल्म और 2021 में आई दूसरी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, और इसके कई भाषाओं में रीमेक भी बने।
इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है और प्रोड्यूसर हैं एंटनी पेरुंबवूर। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2025 में शुरू हुई थी, जिसकी शुरुआत पारंपरिक पूजा के साथ की गई थी। अब ‘दृश्यम 3’ 21 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, और फैंस को एक बार फिर जबरदस्त थ्रिल और ट्विस्ट की उम्मीद है।
