{"_id":"69f1de3b59c2f2fdcf08fe67","slug":"ranveer-singh-shot-real-explosion-with-500-litres-petrol-in-dhurandhar-2-says-sfx-supervisor-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'धुरंधर 2' में दिखाए गए धमाके हैं असली, इस सीन की शूटिंग में लगा 500 लीटर पेट्रोल; SFX सुपरवाइजर का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धुरंधर 2' में दिखाए गए धमाके हैं असली, इस सीन की शूटिंग में लगा 500 लीटर पेट्रोल; SFX सुपरवाइजर का खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 29 Apr 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार
Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर 2' के एसएफएक्स सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने बताया है कि फिल्म में जो धमाके दिखाए गए हैं वह असली हैं। उन्होंने क्लाइमैक्स सीन को लेकर एक खास बात बताई है।
धुरंधर 2 ओटीटी रिलीज
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' इस साल मार्च में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई। फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीन और धमाकेदार सेट इसकी बड़ी खासियतें थीं। फिल्म के एसएफएक्स सुपरवाइजर विशाल त्यागी ने बताया कि फिल्म में दिखाए गए सभी धमाके असली थे। रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के साथ फिलमाए गए क्लाइमैक्स सीन में 500 लीटर पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया था।
Trending Videos
'धुरंधर 2' में इस्तेमान नहीं हुआ पुराना तरीका
हिंदी रश से बातचीत में विशाल ने बताया कि उनसे अक्सर छोटे धमाके करने को कहा जाता है, जिन्हें बाद में सीजीआई की मदद से और बड़ा दिखाया जाता है। लेकिन, 'धुरंधर 2' में इस तरीके का इस्तेमाल नहीं किया गया।

धुरंधर 2
- फोटो : सोशल मीडिया
आदित्य धर ने की खास मांग
उन्होंने कहा, 'आदित्य धर ने कहा, 'मैं सीजीआई का इस्तेमाल नहीं करना चाहता,' खासकर धमाकों के लिए। जो आखिरी टैंकर धमाका था, वह सबसे मुश्किल था। उसमें सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता थी। जरा सोचिए- 500 लीटर पेट्रोल! उस धमाके से उड़ने वाले सभी टुकड़े असली थे। रणवीर धमाके वाली जगह के बहुत करीब चल रहे थे। मुझे यह पक्का करना था कि आग की लपटें उन तक न पहुंचें। हमने सारा काम पूरी सावधानी से किया और रणवीर सिंह को ठीक-ठीक बताया कि उन्हें कहां से चलना शुरू करना है।'

किस एक्टर के साथ रिश्ते में हैं पूजा हेगड़े? तारा सुतारिया के साथ जुड़ चुका रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम
500 लीटर पेट्रोल लगा
विशाल ने बताया 'मुझ पर प्रोडक्शन का बहुत प्रेशर था। धमाके के लिए असली ट्रेन और कंटेनरों का इस्तेमाल किया गया था। यह बहुत मुश्किल काम था, लेकिन हमें खुद पर भरोसा था। प्रोडक्शन टीम ने मुझसे 250 लीटर तेल इस्तेमाल करने को कहा था, लेकिन मैं अपनी बात पर अड़ा रहा कि कम से कम 500 लीटर तेल की जरूरत होगी। सही असर पाने के लिए, मुझे हर टैंक में 25 किलो विस्फोटक डालना पड़ा।'

- फोटो : X
क्या है फिल्म की कहानी?
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह एक जबरदस्त अवतार में नजर आए। इसमें उनके किरदार जसकीरत सिंह रंगी से हमजा बनने तक का सफर दिखाया गया है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं और अब तक इसने दुनिया भर में लगभग 1750 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है।

कमेंट
कमेंट X