Exclusive: आमिर ने सुनाया जुनैद की जिद का किस्सा; डेब्यू का किया जिक्र, कहा- 'मुझे आदित्य चोपड़ा का फोन आया’
Aamir Khan Exclusive Interview: इन दिनों आमिर खान के बैनर और उनके बेटे की अगली फिल्म ‘एक दिन’ चर्चा में है। इस फिल्म में उनके बेटे जुनैद खान, साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ लीड रोल में नजर आएंगे। अमर उजाला से खास बातचीत में आमिर ने बेटे से जुड़े मजेदार किस्से साझा किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आमिर खान बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेताओं में से एक हैं। उनके बेटे जुनैद भी पिता के ही नक्शे-कदम पर चलते हुए बॉलीवुड में आए हैं। इन दिनों जुनैद की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ को आमिर खान प्रमोट कर रहे हैं, क्योंंकि इसके प्रोड्यूसर वही हैं। अमर उजाला डिजिटल से हुई हालिया बातचीत में आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद से जुड़ी खास बातें साझा की हैं।
जुनैद मेरी तरह जिद्दी है
बेटे जुनैद खान को लेकर आमिर कहते हैं, 'एक पिता के तौर पर मुझे जुनैद पर बहुत गर्व होता है। वह बहुत ही सच्चा और अच्छा इंसान है। वो सबकी इज्जत करता है, बहुत मेहनती है। अपने काम को लेकर बहुत जुनूनी है।'
आमिर खान आगे कहते हैं, 'एक चीज मुझमें और उसमें कॉमन है, हम थोड़े जिद्दी हैं। अगर जुनैद किसी चीज पर अड़ जाता है, तो उसका मन बदलना आसान नहीं होता। एक बार वो किसी बात पर टिक जाए, तो उसे समझाना मुश्किल हो जाता है।’
कोविड में बिना बताए नाना-नानी के पास पहुंच गया
एक भावुक किस्सा साझा करते हुए आमिर ने कहा, 'कोविड के दौरान मेरी पहली पत्नी रीना के माता-पिता अकेले थे और दोनों को संक्रमण हो गया था। घर पर कोई नहीं था। इससे पहले कि मैं कुछ करता, जुनैद खुद ही वहां पहुंच गया। उसने अपने नाना-नानी की खूब देखभाल की।'
आमिर ने आगे बताया, 'वो दो हफ्ते तक वो उनके साथ रहा। उनके लिए खाना बनाया, घर की देखभाल की, साफ-सफाई की। सब कुछ उसने अकेले किया। हमें बताने की भी जरूरत नहीं पड़ी। मुझे बाद में पता चला कि वो पहले ही वहां पहुंच चुका था। इस मामले में वो बहुत केयरिंग है।'
ये खबर भी पढ़ें: Exclusive: एआई को लेकर क्या बोले आमिर खान? फिल्म प्रोडक्शन पर कहा- 'मेरी टाइमिंग हमेशा गलत ही रहती है'
खुश हूं कि वो बहुत ईमानदार है
बेटे के फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के फैसले पर आमिर ने कहा, 'मुझे कभी यह डर नहीं लगा कि वो इस इंडस्ट्री में कैसे काम करेगा। मुझे लगता है कि वो जिंदगी के लिए तैयार था। चाहे वो इस फील्ड में आए या कोई और रास्ता चुने। मुझे कभी कोई संदेह नहीं रहा। वो अपनी देखभाल बहुत अच्छी तरह कर सकता है और दूसरों का भी ध्यान रखता है। जुनैद बहुत समझदार है, कई मामलों में मुझसे आगे है। यह बात मुझे बहुत खुशी देती है।'
जुनैद के डेब्यू के बारे में मुझे बाद में पता चला
अंत में आमिर ने जुनैद के डेब्यू पर बात की। उन्होंने बताया, 'वो ऑडिशन के लिए जाता था, लोगों से मिलता था। उसने कभी यह नहीं बताया कि वो मेरा बेटा है। 'महाराज' फिल्म भी उसने इसी तरह हासिल की। मुझे तो तब पता चला, जब आदित्य चोपड़ा का फोन आया कि वो फिल्म बना रहे हैं। जुनैद ने अपना रास्ता खुद बनाया है। वो अपना सफर खुद तय करना चाहता है। जुनैद अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहता है। मुझे यह बात बहुत अच्छी लगती है कि वो अपनी पहचान खुद बनाना चाहता है।'
पूरा इंटरव्यू यहां देखें...