फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Lara Dutta Reveals Deepika Was Shooting Despite Having Malaria In Housefull Movie

लारा दत्ता का बड़ा खुलासा, मलेरिया होने के बावजूद दीपिका कर रहीं थीं शूटिंग; ‘हाउसफुल’ का किस्सा किया शेयर

Wed, 29 Apr 2026 06:48 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 29 Apr 2026 06:48 PM IST
सार

Housefull Movie: फिल्म ‘हाउसफुल’ साल 2010 में रिलीज हुई थी। हाल ही में फिल्म की एक्ट्रेस लारा दत्ता ने इससे जुड़ी खास यादें शेयर कीं और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के रोल को लेकर भी बड़ा खुलासा किया। 

विज्ञापन
Lara Dutta Reveals Deepika Was Shooting Despite Having Malaria In Housefull Movie
हाउसफुल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘हाउसफुल’ साल 2010 में रिलीज हुई थी और तब से इस फ्रेंचाइजी के पांच पार्ट आ चुके हैं। लेकिन साजिद खान की ‘हाउसफुल’ में ओरिजिनल स्टारकास्ट ने जो जादू और आसान कॉमेडी दिखाई थी, उसकी बात ही अलग है।

विज्ञापन


फिल्म को कल 16 साल पूरे होने वाले हैं, और इस मौके पर फिल्म की एक्ट्रेस लारा दत्ता ने जो खुलासा किया, वह काफी हैरान करने वाला था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण को मलेरिया हो गया था, फिर भी उनके काम के प्रति समर्पण में कोई कमी नहीं आई।

विज्ञापन

पूरी रात उन्हें तेज बुखार रहता था
एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में लारा ने कहा, ‘बहुत लोगों को यह नहीं पता कि ‘हाउसफुल’ की शूटिंग के दौरान दीपिका की तबीयत बहुत खराब हो गई थी। उन्हें मलेरिया था और वह पूरी तरह थक चुकी थीं। उन्हें डॉक्टर दिखाना पड़ा और दवाइयां लेनी पड़ीं। वह पूरी तरह प्रोफेशनल थीं, क्योंकि पूरी रात उन्हें तेज बुखार रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


वह कांपती रहती थीं और दवाइयां लेती थीं। लेकिन अगले दिन, क्योंकि हमारा फिक्स्ड शेड्यूल था और कई एक्टर्स साथ में शूट कर रहे थे, उस दौरान कुछ इमोशनल सीन भी थे। वह सेट पर आती थीं, और साफ दिखता था कि वह पूरी तरह थकी हुई हैं। लेकिन फिर भी उन्होंने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया। उनकी परफॉर्मेंस में जरा भी कमी नहीं आई।’

‘हाउसफुल’ फिल्म के बारे में 
साजिद खान की ‘हाउसफुल’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता के साथ बोमन ईरानी, अर्जुन रामपाल और लिलेट दुबे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म बड़ी हिट साबित हुई थी और इसी के साथ ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed