सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Movie Actor Ranbir kapoor Spotted With His Mother Actress neetu Singh Both Danced Video Viral

बीच सड़क पर नीतू सिंह के साथ डांस करते दिखे रणबीर कपूर, मां-बेटे की जोड़ी ने जीत लिया दिल, वीडियो वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 29 Apr 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Ranbir Kapoor Video: अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपनी मां और दिग्गज एक्ट्रेस नीतू सिंह के साथ डांस करते दिख रहे हैं।

Ramayana Movie Actor Ranbir kapoor Spotted With His Mother Actress neetu Singh Both Danced Video Viral
रणबीर कपूर-नीतू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

नीतू सिंह 70 और 80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। अब 60 पार की उम्र में भी वे खूब एक्टिव रहती हैं और अपने स्टाइल से फैंस को चौंकाती हैं। हाल ही में नीतू सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक्टर बेटे रणबीर कपूर के साथ मजाकिया अंदाज में डांस करती दिखी हैं।

Trending Videos

Ramayana Movie Actor Ranbir kapoor Spotted With His Mother Actress neetu Singh Both Danced Video Viral
रणबीर कपूर-नीतू सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

मां नीतू सिंह के साथ रणबीर ने किया डांस
फिल्म जगत में कपूर परिवार का अपना रुआब है। जहां भी इस परिवार के सदस्य नजर आएं, पैपराजी के कैमरे अपने आप मुड़ जाते हैं। उसमें भी रणबीर कपूर की तो बात ही अलग है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ। रणबीर कपूर अपनी मां नीतू सिंह के साथ नजर आए। इस दौरान दोनों ने सिर्फ पोज ही नहीं दिए, बल्कि मजेदार अंदाज में डांस भी करके दिखाया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana Movie Actor Ranbir kapoor Spotted With His Mother Actress neetu Singh Both Danced Video Viral
नीतू सिंह-रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

फैंस ने लुटाया मां-बेटे की जोड़ी पर प्यार
रणबीर कपूर ब्लू डेनिम डींस और लेमन कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं, नीतू सिंह डेनिम ब्लू जींस, व्हाइट और ब्लू शर्ट में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने ब्लेजर कैरी किया है। मां-बेटी की इस जोड़ी पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'दोनो कमाल है'। इसके अलावा नेटिजंस दोनों की बॉन्डिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। 



Ramayana Movie Actor Ranbir kapoor Spotted With His Mother Actress neetu Singh Both Danced Video Viral
रामायण - फोटो : यूट्यूब

रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है। यह फिल्म इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास फिल्म ‘लव एंड वॉर’ भी है। संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में रणबीर के अलावा आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी नजर आएंगे। साथ ही रणबीर को संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल पार्क’ में भी देखा जाएगा,  जिसकी शूटिंग 2027 के आखिर में शुरू हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed