सामने आई ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी सोहम शाह की फिल्म
Tumbbad 2 Release Date: सोहम शाह की मच अवेटेड फिल्म ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट आज सामने आ गई है। जानिए किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म…
विस्तार
सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मच अवेटेड हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड 2’ अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा हटा दिया है। इसके साथ ही अब ये स्पष्ट हो गया है कि 2018 की सफल फिल्म ‘तुम्बाड’ का सीक्वल कब सिनेमाघरों में दस्तक देगा?
दिसंबर 2027 में रिलीज होगी फिल्म
सोहम शाह ने आज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करके ‘तुम्बाड 2’ की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा की है। सोहम शाह ने फिल्म का पुराना पोस्टर ही साझा करते हुए ये स्पष्ट किया कि ‘तुम्बाड 2’ साल 2026 में रिलीज नहीं होगी। फिल्म अगले साल के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सोहम शाह ने स्पष्ट किया कि ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट साझा करते हुए सोहम ने कैप्शन में लिखा, ‘पापों से भरा अतीत, भयावह भविष्य। भूख बढ़ती जा रही है, लालच की विरासत जारी है।’ इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग में प्रलय आएगा भी लिखा है।
View this post on Instagram
बड़े स्तर पर बन रही ‘तुम्बाड 2’
सोहम शाह ने अपनी पहली फिल्म 'तुम्बाड' से भारतीय सिनेमा में लोककथाओं पर आधारित हॉरर फिल्मों के लिए एक अलग पहचान बनाई थी। अब वह 'तुम्बाड 2' लेकर आ रहे हैं। सोहम शाह इस फिल्म को लेकर काफी आश्वस्त है। मेकर्स इस बार सीक्वल को और भी बड़े स्तर पर बनाने की सोच रहे हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी निभाएंगे प्रमुख भूमिका
साल 2018 में आई 'तुम्बाड' का निर्देशन राही अनिल बर्वे ने किया था। हालांकि, ‘तुम्बाड 2’ का निर्देशन वो नहीं कर रहे हैं। 'तुम्बाड 2' का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण सोहम शाह अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत और पेन स्टूडियोज के सहयोग से कर रहे हैं, जिसके प्रमुख डॉ. जयंतीलाल गाडा हैं। इस बार फिल्म में सोहम शाह के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। इसलिए फिल्म को लेकर फैंस में उत्साह और भी बढ़ गया है।
