‘सपने में मिलती है’ पर शेफाली शाह का धमाकेदार डांस, इंटरनेशनल डांस डे पर फैंस हुए नॉस्टैल्जिक; देखें वीडियो
Shefali Shah Viral Video: इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने फैंस को पुरानी यादों में ले जाने का काम किया। उनका एक डांस सोशल मीडिया पर काफी वायर हो रहा है। जानिए वीडियो में क्या कुछ है खास।
विस्तार
एक्ट्रेस शेफाली शाह अपने फैंस को एक बार फिर पुरानी यादों में ले गईं। उन्होंने अपनी फिल्म ‘सत्या’ के मशहूर गाने ‘सपने में मिलती है’ पर डांस करते हुए एक मजेदार और कैंडिड वीडियो शेयर किया। उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
बेफिक्र होकर डांस करती दिखीं एक्ट्रेस
वायरल वीडियो में शेफाली पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। वह बेफिक्र होकर डांस कर रही हैं और गाने की वाइब को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं। पीच कलर के को-ऑर्ड सेट में वह बेहद स्टाइलिश और कम्फर्टेबल लग रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए शेफाली ने लिखा, ‘आपने सुना होगा- ऐसे डांस करो जैसे कोई देख नहीं रहा… मैं इसे बहुत सीरियसली लेती हूं।’
सत्या का पॉपुलर गाना है ‘सपने में मिलती है’
गाना ‘सपने में मिलती है’ 1998 में आई फिल्म ‘सत्या का बेहद पॉपुलर गाना है, जिसे आशा भोसले और सुरेश वाडकर ने गाया था। इस गाने में शेफाली शाह के साथ मनोज बाजपेयी भी नजर आए थे, जिन्होंने फिल्म में ‘भीकू म्हात्रे’ का आइकॉनिक किरदार निभाया था।
‘सत्या’ का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था और यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी पर आधारित थी। फिल्म में जे.डी. चक्रवर्ती, उर्मिला मातोंडकर और शेफाली शाह ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं।
शेफाली शाह का करियर
शेफाली शाह अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'हसरतें' से की थी और बाद में फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई।
उन्होंने ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘दिल धड़कने दो’, ‘गांधी’, ‘माई फादर’ और ‘डार्लिंग्स’ जैसी फिल्मों में शानदार काम किया है। इसके अलावा वे वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में भी अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोर चुकी हैं।
