सिंगर स्वगथा एस कृष्णन अपने बेहतरीन गानों के साथ अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। हालांकि इस बार वह अलग वजहों से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक बुरे अनुभव के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, इस बुरे अनुभव की वजह से उन्हें कुछ समय के लिए तमिल म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर हटना पड़ा था।
{"_id":"69f1d3bd335b506bdd07c522","slug":"singer-swagatha-accuses-tamil-composer-of-abuse-says-he-is-epstein-of-madras-2026-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिंगर स्वगथा ने तमिल संगीतकार पर लगाए यौन शोषण के आरोप, छोड़ना पड़ा तमिलनाडु; कहा- मद्रास का एपस्टीन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
सिंगर स्वगथा ने तमिल संगीतकार पर लगाए यौन शोषण के आरोप, छोड़ना पड़ा तमिलनाडु; कहा- मद्रास का एपस्टीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 29 Apr 2026 03:17 PM IST
सार
Singer Swagatha: सिंगर स्वगथा एस कृष्णन ने आरोप लगाया है कि एक तमिल म्यूजिक डायरेक्टर ने उनके साथ यौन शोषण किया था। उन्होंने बताया है कि उन्हें इस हादसे से उबरने में कई साल लग गए।
विज्ञापन
स्वगथा एस कृष्णन
- फोटो : इंस्टाग्राम@singerswagatha
Trending Videos
स्वगथा एस कृष्णन
- फोटो : इंस्टाग्राम@singerswagatha
कई महिलाओं के साथ किया शोषण
शिवशंकर टॉक्स के साथ बातचीत में स्वगथा एस कृष्णन ने एक म्यूजिक डायरेक्टर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह घटना कोई अकेली घटना नहीं थी। उसी व्यक्ति ने दूसरी महिलाओं के साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया था।
फिल्म 'बैचलर' के गाने 'काधल कनमणि' के लिए मशहूर स्वगथा ने यह भी बताया कि यौन शोषण की घटना के बाद वह चेन्नई छोड़कर ऋषिकेश चली गईं थीं।

आरोपी को दिया नया नाम
सिंगर ने म्यूजिक डायरेक्टर का नाम नहीं लिया। उन्होंने कहा कि अब वह कानूनी कदम उठाना चाहती हैं, ताकि दूसरी महिलाएं भी इस तरह के खतरे में न पड़ें। उन्होंने उस व्यक्ति को 'मद्रास का एपस्टीन' भी कहा है।
उन्होंने बताया कि यह कथित घटना म्यूजिक डायरेक्टर के स्टूडियो के अंदर हुई थी, जिसे वह शुरू में एक पेशेवर माहौल मानकर भरोसा करती थीं।

किस एक्टर के साथ रिश्ते में हैं पूजा हेगड़े? तारा सुतारिया के साथ जुड़ चुका रूमर्ड बॉयफ्रेंड का नाम
स्वगथा एस कृष्णन
- फोटो : इंस्टाग्राम@singerswagatha
स्टूडियो में हुआ शोषण
स्वगथा के मुताबिक, स्टूडियो साउंडप्रूफ था, उसमें ताला लगा रहता था, और वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे, जिनमें कुछ कैमरे छिपे हुए भी थे। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया गया था और बाद में उन्हें धमकाने के लिए उस रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा, 'वह एक साउंडप्रूफ कमरा था, अगर मैं चीखती भी तो भी मेरी आवाज किसी को सुनाई नहीं देती।'

स्वगथा ने पैटर्ने के बारे में बताया
स्वगथा एस कृष्णन ने उस व्यवहार के पैटर्न के बारे में भी बात की, जिसके बारे में उनका मानना है कि वह जानबूझकर अपनाया गया था। उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति पहले एक मेंटर (मार्गदर्शक) बनकर लोगों का भरोसा जीतता था। फिर धीरे-धीरे उन्हें भावनात्मक और आर्थिक रूप से अपने ऊपर निर्भर बना लेता था। उसके बाद शोषण करता था।
स्वगथा को लेनी पड़ी थेरेपी
स्वगथा एस कृष्णन ने आगे बताया कि उस मुश्किल दौर में उन्हें मानसिक रूप से बहुत संघर्ष करना पड़ा। भावनात्मक तनाव से उबरने के लिए उन्हें इलाज करवाना पड़ा। उन्हें अपनी बहन से भी काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि उन्होंने उस समय डर और समर्थन की कमी के कारण शिकायत दर्ज नहीं कराई।

कमेंट
कमेंट X