सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhooth Bangla Box Office And Worldwide Collection Day 13th Earning And Reports

Bhooth Bangla Box Office: वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’, जानें फिल्म के 13वें दिन की कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 29 Apr 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों थिएटर्स में लगी हुई है। जानिए फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है। 

Bhooth Bangla Box Office And Worldwide Collection Day 13th Earning And Reports
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी करीब 16 साल बाद फिर से साथ लौटी है। जानिए फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है।

Trending Videos

 

Bhooth Bangla Box Office And Worldwide Collection Day 13th Earning And Reports
भूत बंगला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले वीक इस फिल्म ने टोटल 84.40 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद फिल्म की कमाई मेंं हल्की गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhooth Bangla Box Office And Worldwide Collection Day 13th Earning And Reports
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

13वें दिन 'भूत बंगला' का कलेक्शन 
वीकएंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 3.39 करोड़ रुपये कमाए थे। आज बुधवार को 13वें दिन खबर लिखने तक फिल्म ने 2.55 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 123.80 करोड़ रुपये हो चुका है।

 

Bhooth Bangla Box Office And Worldwide Collection Day 13th Earning And Reports
'भूत बंगला' - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'भूत बंगला' का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। कमाई के मामले में यह फिल्म बजट के करीब पहुंच चुकी है। देश के साथ-साथ विदेश में भी यह फिल्म ठीकठाक परफॉर्म कर रही है। वर्ल्डवाइड यह 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 195.08  करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed