Bhooth Bangla Box Office: वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’, जानें फिल्म के 13वें दिन की कमाई
Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' इन दिनों थिएटर्स में लगी हुई है। जानिए फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी करीब 16 साल बाद फिर से साथ लौटी है। जानिए फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है।
'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले वीक इस फिल्म ने टोटल 84.40 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद फिल्म की कमाई मेंं हल्की गिरावट देखने को मिली। इसके बावजूद फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर रही है।
13वें दिन 'भूत बंगला' का कलेक्शन
वीकएंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को 12वें दिन इस फिल्म ने 3.39 करोड़ रुपये कमाए थे। आज बुधवार को 13वें दिन खबर लिखने तक फिल्म ने 2.55 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 123.80 करोड़ रुपये हो चुका है।
'भूत बंगला' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'भूत बंगला' का बजट करीब 120 करोड़ रुपये है। कमाई के मामले में यह फिल्म बजट के करीब पहुंच चुकी है। देश के साथ-साथ विदेश में भी यह फिल्म ठीकठाक परफॉर्म कर रही है। वर्ल्डवाइड यह 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली है। इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 195.08 करोड़ रुपये हो चुका है।