सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Michael Day 6 Box Office Collection: King of Pop Michael Jackson Biopic latest Earning On Wednesday

Michael Box Office: वीकडे में भी खूब नोट छाप रही 'किंग ऑफ पॉप' की बायोपिक; छठे दिन भारत में किया इतना कलेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 29 Apr 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Michael Movie Collection: 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। भारतीय दर्शकों के बीच भी इसका क्रेज देखा जा रहा है।

Michael Day 6 Box Office Collection: King of Pop Michael Jackson Biopic latest Earning On Wednesday
'माइकल' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'माइकल' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को भारत में भी काफी प्यार मिल रहा है। वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में उछाल आया था। हालांकि, वीकडे की शुरुआत के साथ कलेक्शन में कमी आई, लेकिन इसके बावजूद यह अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जानिए आज बुधवार को इसने कितने कमाए?

Trending Videos

Michael Day 6 Box Office Collection: King of Pop Michael Jackson Biopic latest Earning On Wednesday
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'माइकल' की शुरुआत रही शानदार
फिल्म 'माइकल' ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 3.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। इससे एक दिन पूर्व फिल्म ने पेड प्रिव्यू से 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। फिर, वीकएंड में कमाई बढ़ी। इसने शनिवार और रविवार को क्रमश: 5.25 और 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। हालांकि, मंडे टेस्ट में कमाई में गिरावट आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Michael Day 6 Box Office Collection: King of Pop Michael Jackson Biopic latest Earning On Wednesday
माइकल - फोटो : एक्स

छठे दिन कैसा रहा 'माइकल' का हाल?
पहले सोमवार को (चौथे दिन) 'माइकल' ने भारत में 2.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। बीते दिन मंगलवार को कलेक्शन में फिर मामूली इजाफा देखा गया और कमाई 2.40 करोड़ रुपये रही। वहीं, आज बुधवार को छठे दिन इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 1.46 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
 

Michael Day 6 Box Office Collection: King of Pop Michael Jackson Biopic latest Earning On Wednesday
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'माइकल' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने छह दिनों में 22.61 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस फिल्म की इतनी कमाई तब हो रही है, जब सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला' जैसी बड़े सितारों की बॉलीवुड फिल्में लगी हुई हैं। वर्ल्डवाइड 'माइकल' कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 2,250 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।  

Michael Day 6 Box Office Collection: King of Pop Michael Jackson Biopic latest Earning On Wednesday
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'माइकल' की स्टारकास्ट
फिल्म 'माइकल' में माइकल जैक्सन के शुरुआती दिनों से लेकर आखिर के दिनों को दिखाया गया है। इसमें माइकल जैक्सन के संघर्ष, इसके बाद उनकी कामयाबी और स्टार बनने का सफर दिखाया गया है। 'माइकल' के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। इसमें जाफर जैक्सन के अलावा माइल्स टेलर, कोलमैन डोमिंगो, कैट ग्राहम और निया लॉन्ग भी नजर आए हैं। कलाकारों में लॉरा हैरियर, केंड्रिक सैम्पसन और जुलियानो क्रू वाल्डी भी शामिल हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed