ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करने निकलीं राशि खन्ना; पलक तिवारी भी छाईं; जानिए कैसा है 'लुक्खे' का ट्रेलर?
Lukkhe Series Trailer: वेब सीरीज 'लुक्खे' का ट्रेलर आज 29 अप्रैल को रिलीज हो गया है। इसमें राशि खन्ना, पलक तिवारी, किंग, लक्षवीर सिंह सरन और शिवांकित सिंह जैसे सितारे हैं। यह म्यूजिकल सीरीज एक्शन से भरपूर है।
विस्तार
वेब सीरीज 'लुक्खे' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। क्राइम, ड्रग्स, म्यूजिक और बदले की भावना पर आधारित इस सीरीज में एक्शन भी भरपूर है। राशि खन्ना खाकी वर्दी पहने नजर आई हैं। पुलिस ऑफिसर गुरबानी के रूप में राशि ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश करने निकली हैं। वहीं, पलक तिवारी को एक्टर किंग के अपोजिट दिखाया गया है।
कब रिलीज होगी 'लुक्खे'?
ट्रेलर की शुरुआत में सुनाई देता है, 'म्यूजिक से फेम मिलेगी।' आगे दूसरी आवाज सुनाई देती है, 'ड्रग्स से पैसा और पावर, फिर देखना सिस्टम भी हमें टच नहीं कर पाएगा'। आगे इन दो विचारधाराओं में टकराव बदले की भावना की आग जलाता है और यह क्राइम में बदलता है। वेब सीरीज 'लुक्खे' 08 मई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसका निर्देशन हिमांक गौर ने किया है। इस सीरीज की कहानी ‘एमसी बदनाम’ (किंग) और ‘एमसी ओजी’ के बीच तकरार और क्राइम पर है। इनके बीच टकराव होता है। इसके अलावा सीरीज में रोमांस, एक्शन और थ्रिल भरपूर है। किंग इसके जरिए डेब्यू कर रहे हैं।
Bhooth Bangla Box Office: वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘भूत बंगला’, जानें फिल्म के 13वें दिन की कमाई
एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं किंग
इसमें किंग को मशहूर रैपर एमसी बदनाम के रूप में दिखाया गया है। सीरीज में पलक तिवारी को किंग के अपोजिट दिखाया गया हैं। ट्रेलर काफी दिलचस्प है। डायलॉग भी दमदार हैं। सीरीज क्योंकि म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है, इसलिए संगीत की बीट्स हर सीन में साथ-साथ चलती है।
शहरी जीवनशैली और अपराध का टकराव
यह सीरीज चंडीगढ़ की पृष्ठभूमि पर आधारित, जहां शहरी जीवनशैली और क्राइम की दुनिया आपस में टकराते हैं। यह रैप कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स, क्राइम, ड्रग्स और बंदूक की लड़ाइयों के बीच बुनी गई। एक लव स्टोरी भी समानांतर चलती है। इसे विपुल डी. शाह और राजेश बहल ने ऑप्टिमिस्टिक्स एंटरटेनमेंट और व्हाइट गोरिल्ला एलएलपी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। सीरीज का टैगलाइन है- ‘रैप और बदला, दोनों लाउड है।’ इस सीरीज में नकुल रोशन साहदेव, कृतिका भारद्वाज, योगराज सिंह और आयशा रजा मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।
