कहां मनाया जाएगा ‘दिलजीत दोसांझ डे’? गायक ने फैंस के साथ साझा की बड़ी उपलब्धि; बोले- कहने को शब्द नहीं
Diljit Dosanjh Day: दिलजीत दोसांझ ने देश से लेकर विदेश तक बतौर गायक अपने लिए एक खास जगह बना ली है। हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि उन्होंने अपने नाम की है। अब उनके नाम से खास दिन मनाया जाएगा। जानिए, कहां पर उनके नाम पर ‘दिलजीत दोसांझ डे’ मनाया जाएगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने इंस्टाग्राम पेज पर दिलजीत दोसांझ ने एक वीडियो शुक्रवार को पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह एक बड़ी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं। अगले साल से 6 जनवरी का दिन दिलजीत दोसांझ डे के तौर पर लॉस एंजिल्स में मनाया जाएगा, इसी दिन गायक का जन्मदिन भी आता है। यह उपलब्धि पाकर दिलजीत दोसांझ फूले नहीं समा रहे हैं। जानिए, इस उपलब्धि पर उन्होंने क्या प्रतिक्रिया दी है।
दिलजीत दोसांझ खुशी से झूम उठे
साझा किए गए वीडियो में दिलजीत दोसांझ को लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल के प्रतिनिधि की तरह से यह जानकारी बताई गई। इस पर वह बहुत खुश हुए, उन्होंने कहा, ‘लॉस एंजिल्स में मेरे नाम पर एक डे मनाया जाएगा। मेरे पास कहने को शब्द नहीं बचे हैं।’
इसी इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा था, ‘लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल ने आधिकारिक तौर पर एक प्रस्ताव पास किया है, जिसके तहत 6 जनवरी, 2027 को ‘दिलजीत दोसांझ डे’ घोषित किया गया है। यह प्रस्ताव काउंसिल वुमन मोनिका रोड्रिग्ज द्वारा पेश किया गया। यह सम्मान भारत में जन्मे सिंगर, एक्टर दिलजीत दोसांझ को पंजाबी संगीत को ग्लोबल स्तर पर पहुंचाने के लिए दिया गया है।’
ये खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 'मैं वापस आऊंगा' ने डाला 'पेद्दी' की कमाई पर डाका? 'भारत भाग्य विधाता' ने किया ऐसा कलेक्शन
दिलजीत करियर फ्रंट पर क्या रहे हैं?
दिलजीत दोसांझ विदेशों में अपने म्यूजिक कॉन्सर्ट कर रहे हैं। हाल ही में इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में वह नजर आए। इस फिल्म में बंटवारे के दर्द के अलावा एक प्रेम कहानी दिखाई गई है। फिल्म में दिलजीत के अलावा नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी भी अहम किरदारों में नजर आए हैं।