फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aamir Khan Productions Announces A Documentary On The Life Of President Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगे आमिर, प्रोडक्शन हाउस ने किया एलान; यह होगा खास

Fri, 19 Jun 2026 06:27 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 19 Jun 2026 06:27 PM IST
सार

Aamir Khan Productions: कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो दिल को छू जाती हैं, क्योंकि वे एक साधारण शुरुआत से खास मुकाम तक पहुंचने का सफर दिखाती हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी अब पर्दे पर आने वाली है। 

विज्ञापन
Aamir Khan Productions Announces A Documentary On The Life Of President Draupadi Murmu
आमिर खान और द्रौपदी मुर्मू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के जाने-माने प्रोडक्शन हाउस आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक खास प्रोजेक्ट का एलान किया है। यह डॉक्यूमेंट्री भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रेरणादायक जिंदगी पर आधारित होगी। 

विज्ञापन

स्वाति चक्रवर्ती भटकल करेंगी निर्देशन
वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान प्रोडक्शंस ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म का निर्देशन स्वाति चक्रवर्ती भटकल करेंगी, जो सामाजिक मुद्दों और इंसानी कहानियों पर काम करने के लिए जानी जाती हैं।

विज्ञापन

इस डॉक्यूमेंट्री में द्रौपदी मुर्मू के निजी और सार्वजनिक जीवन के सफर को दिखाया जाएगा। ओडिशा के एक छोटे से गांव से निकलकर देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनने तक का उनका सफर इसमें शामिल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसी होगी फिल्म की कहानी? 
फिल्म में उनके जीवन के अहम पड़ाव, संघर्ष, चुनौतियां और व्यक्तिगत दुखों को भी दिखाया जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि कैसे उन्होंने हर मुश्किल का सामना करते हुए देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद तक का सफर तय किया।

यह डॉक्यूमेंट्री सिर्फ उनके बड़े उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उनके हौसले, मेहनत और दृढ़ता को भी करीब से दिखाएगी, जिसने उन्हें एक प्रेरणा का स्रोत बना दिया है।

चर्चित डॉक्यूमेंट्री बना चुकी हैं स्वाति
आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा से ऐसी कहानियों को सामने लाता रहा है जो समाज को सोचने पर मजबूर करें और लोगों को प्रेरित करें। यह प्रोजेक्ट भी उसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है।



ये भी पढ़ें- Raakh Series: ‘लोग मुझे मारना चाहते हैं’, ‘राख’ के विलेन आकाश मखीजा को मिल रही धमकियां; एक्टर ने किया खुलासा

गौरतलब है कि स्वाति चक्रवर्ती भटकल इससे पहले ‘रूबरू रोशनी’ नाम की चर्चित डॉक्यूमेंट्री बना चुकी हैं, जिसे आमिर खान और किरण राव ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म को संवेदनशील विषयों को खूबसूरती से दिखाने के लिए काफी सराहना मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed