रिलीज से पहले ही ‘राका’ फिल्म की भारी डिमांड, बिहार में अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए लगी रिकॉर्ड तोड़ बोली!
Raaka Movie: फिल्म ‘राका’ पहले से ही चर्चा में है। इस फिल्म का क्रेज केवल साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे देश में है। नई रिपोर्ट्स के मुताबिक अलग-अलग राज्यों में इसके लिए भारी डिमांड देखने को मिल रही है। जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म ‘राका’ रिलीज से कई महीने पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। यह फिल्म उनके और डायरेक्टर एटली की पहली साथ में बनी फिल्म है, और अभी से ही अलग-अलग राज्यों में इसके लिए भारी डिमांड देखने को मिल रही है।
खास बात यह है कि बिहार के डिस्ट्रीब्यूटर्स इस फिल्म को खरीदने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। खबरों के मुताबिक, कई लोग इस फिल्म के बिहार राइट्स लेने के लिए बड़ी रकम ऑफर कर रहे हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड हो सकता है। हालांकि अभी अमाउंट का खुलासा नहीं हुआ है।
Prepare yourself for a vision beyond limits ✨@alluarjun @Atlee_dir @deepikapadukone⁰#राका | #రాకా | #ರಾಕಾ | #ராக்கா | #രാക്ക | #রাকা | راکا# pic.twitter.com/ymTBHoOfpI — Sun Pictures (@sunpictures) April 8, 2026
हाल ही में हुआ था नाम का खुलासा
‘राका’ में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। पहले इस फिल्म को ‘AA22 X A6’ कहा जा रहा था, लेकिन हाल ही में इसका ऑफिशियल टाइटल और अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।
फिल्म तेलुगु में बनाई जा रही है, लेकिन इसे हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। उत्तर भारत में अल्लू अर्जुन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग को देखते हुए यह डिमांड समझ में आती है। फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
‘पुष्पा 2: द रूल’ ने मचाया था धमाल
उनकी पिछली फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बिहार, यूपी और झारखंड में शानदार कमाई की थी। इतना ही नहीं, कई बंद पड़े सिनेमाघर भी इस फिल्म की वजह से फिर से खुल गए थे।
इससे पहले ‘पुष्पा: द राइज’ को भी हिंदी में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था और उसने अकेले हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं ‘पुष्पा 2’ ने हिंदी में ही 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

कमेंट
कमेंट X