{"_id":"69f2f6d5ee82fa0447071ffc","slug":"priyanka-chopra-did-not-know-dance-in-beginning-scolded-by-choreographer-katrina-helped-her-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"करियर के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा को नहीं आती थी ये अहम कला, हुई थी शर्मिंदगी; कटरीना कैफ ने इस तरह की मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करियर के शुरुआत में प्रियंका चोपड़ा को नहीं आती थी ये अहम कला, हुई थी शर्मिंदगी; कटरीना कैफ ने इस तरह की मदद
Thu, 30 Apr 2026 11:59 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:59 AM IST
सार
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि जब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा, तो उन्हें एक कला नहीं आती थी जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी हुई। इसे सीखने में कटरीना ने उनकी मदद की।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। अपने करियर में उन्होंने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। उन्होंने फिल्मों में फाइट सीन, डांस और इमोशनल सीन किए हैं। हालांकि अभिनेत्री का मानना है कि वह हमेशा से हर चीज में इतनी अच्छी नहीं थीं। उनके मुताबिक जब उन्होंने अपना फिल्मी करियर शुरू किया था, तब वह डांस में 'बहुत खराब' थीं। इस बारे में उन्होंने बात की है।
विज्ञापन
प्रियंका को नहीं आता था डांस
वोग अरेबिया के साथ बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया 'जब मैंने पहली बार शुरुआत की थी, तब मैं डांस में बहुत खराब थी। मैं एक ही समय में एक्टिंग और कोरियोग्राफी को ठीक से नहीं कर पाती थी। साथ ही अपने को-स्टार के साथ तालमेल भी नहीं बिठा पाती थी। मेरे 19 या 20 साल के दिमाग के लिए यह सब एक साथ करना बहुत मुश्किल लग रहा था।'

प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
कोरियोग्राफर हुए नाराज
प्रियंका ने बताया कि इसी कमी की वजह से उनकी पहली फिल्मों में से एक के सेट पर सीनियर कोरियोग्राफर के साथ अनबन हो गई। उन्होंने बताया, 'मैं साउथ अफ्रीका में राजू खान के साथ शूटिंग कर रही थी और अपने निशान पर ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी। वह मुझसे इतने नाराज हो गए कि उन्होंने माइक नीचे फेंक दिया और कहा, 'तुम शायद किसी ब्यूटी कॉन्टेस्ट से आई हो, लेकिन एक्ट्रेस बनने से पहले डांस करना सीख लो।' फिर वह वहां से चले गए और मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हुई।'

कटरीना कैफ
- फोटो : instagram/katrinakaif
कटरीना के साथ सीखा डांस
प्रियंका ने बताया कि एक बेहतर डांसर बनने के लिए मैंने डांस सीखा। उन्होंने कटरीना कैफ के साथ रोजाना छह घंटे प्रैक्टिस की। उस समय, कटरीना भी बॉलीवुड की एक उभरती हुई स्टार थीं। हालांकि वह अपने डांस के लिए पहले से ही मशहूर थीं। डांस सीखने के बाद प्रियंका 'देसी गर्ल' और 'राम चाहे लीला' जैसे डांस नंबर्स में नजर आईं।

'लव एंड वॉर' के बाद विक्की कौशल 'महावतार' को देंगे 18 महीने, करेंगे ये तैयारियां; कब शुरू होगी शूटिंग?
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में फिल्म 'द ब्लफ' में नजर आईं। एक्ट्रेस अब आठ साल बाद राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। यह अप्रैल 2027 में रिलीज होने वाली है।