Kara X Review: क्या ‘कारा’ में धनुष के अभिनय से प्रभावित हुए फैंस, कैसी लगी कहानी? यूजर्स ने दिए रिएक्शन
South Actor Dhanush Movie Kara X Review: आज सिनेमाघरों में साउथ स्टार धनुष की फिल्म ‘कारा’ रिलीज हुई। फिल्म को लेकर फैंस और दर्शकों ने सोशल मीडिया पर रिव्यू शेयर किए हैं। कैसी लगी उनको यह फिल्म, जानिए?
विस्तार
धुनष तमिल सिनेमा के ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने अभिनय से दर्शकों को चौंकाते हैं। क्या फिल्म ‘कारा’ में भी वह ऐसा कर सके हैं। आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म देखने के बाद कई फैंस, ऑडियंस ने एक्स अकाउंट के जरिए ‘कारा’ को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। फिल्म की कहानी? धनुष का अभिनय और डायरेक्टर का काम उन्हें कैसा लगा? पढ़िए ‘कारा’ के इस एक्स रिव्यू में-
धनुष ने अभिनय से क्या फिर जीता दिल?
फिल्म 'कारा' को लेकर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक यूजर्स ने फिल्म काे लेकर एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर लिखा, 'फिल्म का पहला हाफ शानदार है। इसमें इमोशन हैं, धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाला थ्रिलर है। धनुष की एक्टिंग के सबसे बेहतरीन है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म एक आम आदमी की कहानी है, जो एक अजीब स्थिति में फंस जाता है। यह एक असाधारण फिल्म है।' इस फिल्म के लिए फैन ने डायरेक्टर का शुक्रिया अदा किया है।' इसी तरह कई फैंस, दर्शकों ने धनुष की एक्टिंग को सराहा और इस फिल्म को उनकी बेहतरीन फिल्म माना है।
#Kara 1st Half : Fantastic first half!
An emotional slow burn heist thriller..@dhanushkraja at his acting best 🔥 #KSRavikumar best acting..@gvprakash fab work..
Starts with a bang.. 1st Half ends with a thrilling episode..
Both content + Mass! 👍
A thrilling 2nd half…— Ramesh Bala (@rameshlaus) April 30, 2026
#Dhanush:
— AmuthaBharathi (@CinemaWithAB) April 26, 2026
"#Kara is the story of an ordinary man, stuck in an extraordinary situation. It's an extraordinary film, which is close to our heart🎯. Remember this name 'Vignesh Raja', you are going to hear him a lot🧨. Thank you Vignesh for giving me Kara. I'm very confident about… pic.twitter.com/w48KPWYl7g
डायरेक्शन और कहानी को लेकर क्या बोले यूजर्स?
डायरेक्शन और कहानी को भी कई यूजर्स ने पसंद किया है। एक्स अकाउंट पर एक यूजर ने लिखा, 'इंटरवल तक डायरेक्टर विग्नेश राजा एक यथार्थवादी थ्रिलर को अच्छे से दिखाते हैं। फिल्म चोरी के एंगल को फिल्म में हाइलाइट करती है इसके मुख्य किरदार संतुलित नजर आते हैं। धनुष हमेशा की तरह बेहतरीन हैं। केएस रविकुमार बहुत अच्छे हैं। फिल्म का म्यूजिक पसंद आया। डायरेक्टर विग्नेश राजा ने इसे एक सही मायने में 'स्लो बर्न' थ्रिलर के तौर पर लिखा और तैयार किया है।'
एक अन्य ने लिखा, 'पहला हाफ औसत रहा। केएस रविकुमार जबरदस्त हैं। धनुष अच्छे लग रहे हैं। इसके बावजूद सब कुछ बस ऊपरी तौर पर ही काम कर रहा है। यह फिल्म ज्यादा असरदार नहीं है। चोरी वाले सीन ठीक-ठाक हैं। एक यूजर ने ताे इस फिल्म को पूरी तरह से डिजास्टर बता दिया है। कई फैंस को लगता है कि धुनष खुद के अभिनय को दोहरा रहे हैं, वह कुछ नया नहीं कर पाए हैं।
#Kara Interval: Rooted and realistic thriller from Vignesh Raja that starts off on a very good note, moves into an emotional space and then fires up for a superb interval block. The film takes up the heist angle as a core element and rations it with the intent of the lead… pic.twitter.com/y85lig2ddK
— Siddarth Srinivas (@sidhuwrites) April 30, 2026
Decent to Avg First Half.
— Storyteller16 (@randomite16) April 30, 2026
K S Ravikumar is Fab. GV Score Lifts the Film.
Dhanush & Karunas is Good.
Staging and Pace is as good as #PorThozhil. But, Everything works at surface level till now. Not much impact. Heist scene is decent.
Waiting for Second Half. #Kara #Dhanush pic.twitter.com/MLBycBXzU0
#Kara
— Prof. H A B I L E (@almuyhi1_) April 29, 2026
First Half :#Mamitha's acting okish #Dhanush as usual role from karnan.
Interval is expected one.
Second half :
GV's music is d back bone.
Easily predictable scenes.
Too lengthy and boring.
1 / 5#KaraReview
Completely disaster.
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘कारा’ में 1991 के दौर की कहानी है। स्टोरी लाइन में खाड़ी युद्ध की घटना का जिक्र है, इसके कारण जब ईंधन की भारी कमी हो गई थी तो एक साधारण आदमी का जीवन कैसे बदलता है? इसी कहानी को थ्रिलर, एक्शन के जरिए निर्देशक विग्नेश राजा ने पर्दे पर उतारा है। धनुष के अलावा इस फिल्म में मामिता बैजू, के. एस. रविकुमार, करुणास, जयराम, पृथ्वी राजन, सूरज वेंजारामूडु और श्रीजा रवि सपोर्टिंग रोल में हैं।
