सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sudha Chandran meets Premanand Maharaj says implicit faith helped her overcome life biggest disaster

Sudha Chandran: सुधा चंद्रन ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात, बोलीं- 'अटूट विश्वास ने मेरी जिंदगी बदल दी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Thu, 30 Apr 2026 12:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Sudha Chandran Meets Premanand Maharaj: सुधा चंद्रन ने हाल ही में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को भावुक कर देने वाला अनुभव बताया है।

Sudha Chandran meets Premanand Maharaj says implicit faith helped her overcome life biggest disaster
सुधा चंद्रन - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री और शास्त्रीय नृत्यांगना सुधा चंद्रन ने प्रेमानंद महाराज के आश्र्म जाकर उनसे खास मुलाकात की। इस दौरान सुधा ने अपने परेशानी वाले दिनों को याद किया और उन दिक्कतों से उबरने के लिए ईश्वर का शुक्रिया किया।

Trending Videos

प्रेमानंद महाराज से मिली सुधा
प्रेमानंद महाराज से मिलने के पल को याद करते हुए सुधा भावुक हो गईं। उन्होंने कहा, 'जिस गुरु ने कई साल तक मुझे प्रेरणा दी, उनसे आखिरकार मिलना बहुत खास पल था। मेरी आंखों में खुशी के आंसू थे। वहां का माहौल और ऊर्जा शब्दों में बयान नहीं की जा सकती।' सुधा ने यह भी बताया कि महाराज के प्रवचन अक्सर उनके मन के सवालों के जवाब दे देते हैं। रात को जो सवाल मन में उठते हैं, अगली सुबह उनके प्रवचन सुनने पर उनके जवाब मिल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधा को है ईश्वर पर अटूट विश्वास 
सुधा चंद्रन ने कहा कि कई साल पहले हुई एक सड़क दुर्घटना में उन्होंने अपना एक पैर खो दिया था। उस मुसीबत से उबरने में उनका ईश्वर में अटूट विश्वास सबसे बड़ी मदद बना। सुधा ने कहा, 'दुर्घटना के बाद मैं उबर पाई, तो सिर्फ ईश्वर के विश्वास की वजह से। प्रेमानंद महाराज जी भी यही कहते हैं कि हमेशा नाम जप करते रहो। ईश्वर में जो विश्वास है, वही हर मुश्किल से पार लगाता है।'

सुधा चंद्रन ने आगे कहा कि जब इंसान का ईश्वर में विश्वास मजबूत होता है, तो दर्द तो रहता है, लेकिन ध्यान दर्द पर नहीं रहता। ध्यान भगवान पर और जिंदगी की बड़ी चीजों पर चला जाता है। इससे इंसान को ताकत मिलती है। उन्होंने कहा, 'मुश्किलें तो जिंदगी में आती ही रहती हैं, लेकिन भक्ति और समर्पण के आगे वो दर्द बहुत छोटा लगने लगता है। मेरा विश्वास, मेरी मेहनत और खुद पर भरोसा - इन तीनों ने मुझे आगे बढ़ाया।'

सुधा का करियर
सुधा चंद्रन ने कृत्रिम पैर (प्रोस्थेटिक लिंब) की मदद से अपनी जिंदगी और करियर को फिर से संभाला। वे करीब 40 साल से बॉलीवुड, टेलीविजन और शास्त्रीय नृत्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। टीवी शो ‘कहीं किसी रोज’ में ‘रमोना सिकंद’ का किरदार आज भी लोगों को याद है।

यह भी पढ़ें: नीतू कपूर ने पति ऋषि कपूर की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि, बेटी रिद्धिमा ने किया पिता को याद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed