सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Sharma Charge 299 Per Month For Exclusive Content On Social Media Fact Check

करोड़ों की मालकिन, एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए 290 रुपये करती हैं चार्ज? यूजर्स ने नेहा शर्मा को किया ट्रोल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 30 Apr 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Neha Sharma Trolling: नेहा शर्मा बॉलीवुड में जाना-पहचाना नाम हैं। पिता चर्चित राजनेता हैं। इन दिनों यह एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रही हैं। इसकी वजह बना इंस्टाग्राम पर शेयर किया जाने वाला उनका एक्सक्लूसिव कंटेंट। जानिए, पूरा मामला? 

Neha Sharma Charge 299 Per Month For Exclusive Content On Social Media Fact Check
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nehasharmaofficial
विज्ञापन

विस्तार

नेहा शर्मा को बॉलीवुड में लगभग 16 साल हो चुके हैं, वह अब तक 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'यमला पगला दीवाना 2', 'तुम बिन 2' और 'मुबारकां' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में नेहा शर्मा जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हुईं। कुछ यूजर्स का इस बात पर ध्यान गया कि वह इंस्टाग्राम पर एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए हर महीने 290 रुपये चार्ज करती हैं। 

Trending Videos

एक्सक्लूसिव कंटेंट से कमाए लाखों रुपये 
जो एक्सक्लूसिव कंटेंट नेहा शर्मा शेयर करती हैं, उसे 10 हजार लोगों ने सब्सक्राइब किया है। इस तरह नेहा शर्मा ने अब तक इस कंटेंट से लगभग 29 लाख रुपये का रेवेन्यू कमाया है। लेकिन इस कंटेंट को लेकर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यह कंटेंट सिर्फ सब्सक्राइब करने वालों को दिखता है तो पता नहीं है कि नेहा शर्मा इसमें क्या शेयर करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Neha Sharma Charge 299 Per Month For Exclusive Content On Social Media Fact Check
नेहा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nehasharmaofficial
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल
जब सोशल मीडिया यूजर्स को पता लगा कि नेहा शर्मा एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए 290 रुपये हर महीने चार्ज करती हैं तो उन्हें इस बात के लिए जमकर ट्रोल किया गया। एक यूजर ने लिखा, ‘इतनी प्रॉपर्टी होने के बावजूद इनके पास उसूल नहीं हैं।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘हम नेहा शर्मा को इसके लिए ट्रोल कर सकते हैं। लेकिन आजकल यह सामान्य बात है। लोग अपना एक्सक्लूसिव कंटेंट कुछ लोगों को ही दिखाते हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ट्रोलिंग के कारण नेहा शर्मा के सब्सक्राइब बढ़ गए हैं।’ 



नेहा शर्मा के अपकमिंग प्रोजेक्ट
नेहा शर्मा के करियर फ्रंट की बात करें तो साल 2024 में वह एक फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आई थीं। इसके बाद पिछले साल एक फिल्म 'संजोग' की थी। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं, अपने लुक, वेकेशन फोटो शेयर करती रहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed