सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Falak Naaz Apologizes for Mocking Rahul Roy for his Reel With Content Creator actress shares clarification

राहुल रॉय का मजाक उड़ाने के बाद इस एक्ट्रेस ने पेश की सफाई; वीडियो किया शेयर, लोग बोले- 'गलती का एहसास तो हुआ'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Thu, 30 Apr 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार

Rahul Roy Viral Video: एक्टर राहुल रॉय का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जो उन्होंने एक कंटेंट क्रिएटर के साथ बनाया। कई यूजर्स ने इसका मजाक बनाया। एक्ट्रेस फलक नाज ने भी इसे लेकर वीडियो साझा करते हुए मजाक उड़ाया था। हालांकि, अब उन्होंने इस पर खेद जताया है और सफाई पेश की है।

Falak Naaz Apologizes for Mocking Rahul Roy for his Reel With Content Creator actress shares clarification
फलक नाज-राहुल रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

'आशिकी' मूवी फेम राहुल रॉय अपनी एक रील को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिन उन्होंने इसे शेयर किया। चर्चित एक्टर जिस अंदाज में क्रिएटर के साथ डांस करते दिख रहे हैं, उसे देख लोग हैरान हैं। कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया तो किसी ने पूछा कि आखिर ऐसी भी क्या मजबूरी थी? टीवी एक्ट्रेस फलक नाज ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राहुल रॉय का वह वीडियो शेयर किया था और मजाक बनाया था। बाद में राहुल रॉय ने सवाल उठाने वालों को करारा जवाब देते हुए पोस्ट शेयर किया था। इसके बाद फलक नाज ने भी उनका मजाक उड़ाने पर शर्मिंदगी जाहिर की है।

Trending Videos

Falak Naaz Apologizes for Mocking Rahul Roy for his Reel With Content Creator actress shares clarification
फलक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम@falaqnaazz

फलक नाज ने मानी गलती, मांगी माफी
क्रिएटर के साथ रील वायरल होने के बाद राहुल रॉय ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से पोस्ट साझा किया था और बताया था कि वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कुछ सेहत संबंधी परेशानी भी हैं। साथ ही वे काम करते रहना चाहते हैं। इसके बाद लोगों को भी अपनी गलती का एहसास हुआ। फलक नाज ने भी अपना वह पुराना वीडियो डिलीट कर दिया, जिसमें राहुल रॉय का मजाक उड़ाया था। उन्होंने आज गुरुवार को एक नया वीडियो शेयर करके सफाई दी है और माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि राहुल रॉय की स्थितियों के बारे में उन्हें पता नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मदद के लिए बढ़ाया हाथ, लोगों से की अपील
फलक नाज ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह वीडियो सही लोगों तक पहुंचेगा। पूरे आदर के साथ, एक फैन के तौर पर, मैं सचमुच आपको ऐसे काम में देखना चाहती हूं जो आपकी शख्सियत और हुनर के लायक हो। उन्होंने राहुल रॉय को अपनी पोस्ट में टैग भी किया है। वहीं, वीडियो में भी उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि वे राहुल रॉय की सेहत संबंधी और निजी जिंदगी से जुड़ी परिस्थितियों से अनजान थीं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि काम दिलाने में राहुल रॉय की मदद करने के लिए वे आगे आएंगी और अपनी तरफ से कोशिश करेंगी उन्होंने दूसरों से भी अपील की है।

नेटिजंस बोले- 'आपको अनफॉलो करने वाले थे'
फलक नाज के इस पोस्ट पर नेटिजंस के रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनकी इस बात के लिए तारीफ कर रहे हैं कि आखिर उन्हें गलती का एहसास तो हुआ और उन्होंने इसे स्वीकार किया। यह बड़ी बात है। वहीं, कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अच्छा हुआ आपने पिछला वीडियो डिलीट कर दिया, वरना हम तो आपको अनफॉलो करने वाले थे। एक यूजर ने लिखा, 'एक सीनियर एक्टर को लेकर आपकी पोस्ट देखकर हमें भी हैरानी हुई थी, लेकिन अच्छा हुआ कि आपने गलती मानी'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr.Vanita Ghadhage.D (@dr_vanita_ghadhage_desai)


राहुल रॉय ने पोस्ट में क्या लिखा था
अपनी वायरल रील पर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब देते हुए बीते दिन राहुल रॉय ने एक पोस्ट साझा किया था। इसमें लिखा था, 'मैं अपना काम ईमानदारी और विनम्रता से करता हूं। अगर आप सच में इतने चिंतित हैं, तो मेरी मदद करें कि मुझे कोई सच्चा और अच्छा काम मिल सके, ताकि मैं अपने बिल चुका सकूं और लीगल मामलों का पेमेंट कर सकूं। कम से कम मैं मेहनत करके कमा रहा हूं, दूसरों का मजाक उड़ाकर नहीं और ब्रेन स्ट्रोक के बाद, मेरे लिए एक्टिव रहना जरूरी है। मैं जितने समय तक जीवित हूं, काम करना चाहता हूं। यह मेरे दिमाग को एक्टिव रखता है और मुझे उद्देश्य और जिम्मेदारी का एहसास कराता है कि मैं आज भी काम कर रहा हूं। हां, कभी-कभी थोड़ा दर्द हो सकता है, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते'।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed