{"_id":"69f3278fed983428bc001272","slug":"kara-ott-release-where-to-watch-dhanush-latest-film-online-after-theatrical-release-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kara OTT Release: कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें धनुष की फिल्म 'कारा'? सामने आई जानकारी","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Kara OTT Release: कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें धनुष की फिल्म 'कारा'? सामने आई जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:27 PM IST
विज्ञापन
सार
Kara Movie OTT Release: धनुष और ममिता बैजू की अदाकारी से सजी फिल्म 'कारा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए जानते हैं यह फिल्म कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी?
कारा
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
धनुष की अदाकारी वाली फिल्म 'कारा' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। विग्नेश राजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1991 के रामनाथपुरम तेल संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें धनुष 'कारासामी' का किरदार निभा रहे हैं। दर्शक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब इसके ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारियां भी लोगों का ध्यान खींचने लगी हैं। आइए जानते हैं इसे कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
Trending Videos
ओटीटी पर कब आएगी 'कारा'?
धनुष की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कारा' के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स ने हासिल कर लिए हैं। 8 हफ्ते की ओटीटी विंडो के नियम के अनुसार, उम्मीद है कि यह फिल्म जून 2026 के मध्य में ओटीटी पर प्रीमियर होगी।
धनुष की तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कारा' के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार नेटफ्लिक्स ने हासिल कर लिए हैं। 8 हफ्ते की ओटीटी विंडो के नियम के अनुसार, उम्मीद है कि यह फिल्म जून 2026 के मध्य में ओटीटी पर प्रीमियर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कारा
- फोटो : एक्स
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी की बात करें तो, 'कारा' की कहानी 'कारासामी' के इर्द-गिर्द घूमती है। वह कभी एक खूंखार लुटेरा हुआ करता था, लेकिन अब उसने अपने हिंसक अतीत को पीछे छोड़कर अपने परिवार के साथ एक शांत और सुकून भरी जिंदगी जीना शुरू कर दिया है। हालांकि जब बढ़ता हुआ ईंधन संकट लोगों की रोजी-रोटी छीन लेता है, तो 'कारा' को मजबूरन उसी अंधेरी दुनिया में वापस लौटना पड़ता है, जिससे वह भागने की कोशिश कर रहा था। हालात तब बिगड़ते हैं जब एक बेरहम साहूकार कारा की गिरवी रखी हुई पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करता है।

Glory: 'हर दिन करता था 5-6 घंटे ट्रेनिंग', 'ग्लोरी' में अपने किरदार पर पुलकित सम्राट ने रखी राय
फिल्म की स्टारकास्ट
'कारा' एक डार्क थ्रिलर फिल्म है, जो भावनात्मक अपराध दृश्यों पर केंद्रित है। इसमें धनुष ने करासामी 'कारा' की भूमिका निभाई है। ममिता बैजू ने सेली की भूमिका निभाई है, जयराम ने मुथु सेलवन की भूमिका निभाई है, सूरज वेंजारामूडु ने डीएसपी भारतन की भूमिका निभाई है और केएस रविकुमार ने कंधासामी की भूमिका निभाई है।