सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   KD The Devil X Review users like the climax and Dhruva Sarja acting

KD The Devil X Review: क्या यूजर्स को पसंद आई कलाकारों की एक्टिंग? 'केडी' को लेकर एक्स पर दिए ऐसे रिव्यू

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Thu, 30 Apr 2026 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

KD The Devil Movie X Review: संजय दत्त और शिल्पा शेट्टी की अदाकारी वाली फिल्म 'केडी: द डेविल' रिलीज हो गई है। दर्शकों ने इसे देखकर एक्स पर शुरुआती प्रतिक्रिया दी है। 

KD The Devil X Review users like the climax and Dhruva Sarja acting
केडी द डेविल - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'केडी: द डेविल' आज यानी 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें ध्रुव सर्जा मुख्य भूमिका में हैं। रिलीज से पहले ये फिल्म काफी चर्चा में थी। इस पर विवाद भी हुआ। अब जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो दर्शकों ने एक्स पर इसके बारे में लिखा है। आइए जानते हैं दर्शकों को यह फिल्म कैसी लगी है।

Trending Videos

यूजर ने की कलाकारों की तारीफ
एक एक्स यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा है 'पहला हाफ पूरी तरह से किरदारों के परिचय पर केंद्रित है। स्क्रीन पर आने वाला हर किरदार अपनी एक अलग अहमियत रखता है। ध्रुव सर्जा की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्टिंग जबरदस्त है। दूसरा हाफ पूरी तरह से हाइप से भरा हुआ है। किच्चा सुदीप की एंट्री का बेसब्री से इंतजार है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर को पसंद आया क्लाइमैक्स
फिल्म दूसरे हाफ में और भी बेहतर हो जाती है। आखिरी 20-30 मिनट जबरदस्त एक्शन सीन्स से भरे हुए हैं। इसमें बहुत ज्यादा खून-खराबा है, इसलिए इसे 'A' सर्टिफिकेट मिला है। ध्रुव ने अपने रोल में कमाल कर दिया है। बाकी सभी एक्टर्स ने भी बहुत बढ़िया काम किया है।
 

कितनी भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म?
आपको बता दें कि 'केडी: द डेविल' में कलाकारों की एक बड़ी टोली है। इसमें संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा नानाइया और जिस्शु सेनगुप्ता हैं। यह फिल्म पांच भाषाओं कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज हुई है। इसके निर्देशक प्रेम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed