Oscar 2026: लियोनार्डो की ‘वन बैटल..’ बनी बेस्ट फिल्म, माइकल और जेसी ने जीता बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का ऑस्कर
Oscars Awards Winners List Live Update: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। जहां 'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म। जबकि माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर और जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इस साल सेरेमनी में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शामिल हुईं। पढ़िए ऑस्कर 2026 की पल-पल की अपडेट...
लाइव अपडेट
यहां देखें किसे मिला कौनसा अवॉर्ड
ऑस्कर के मंच से जेवियर बार्डेम ने किया 'फ्री फलस्तीन' का समर्थन
ऑस्कर 2026 के दौरान अभिनेता जेवियर बार्डेम ने ऑस्कर के मंच से युद्ध का विरोध करते हुए 'नो वॉर' का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने इस दौरान 'फ्री फलस्तीन' का समर्थन भी किया। जेवियर मंच पर प्रियंका चोपड़ा के साथ बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड देने पहुंचे थे।Javier Bardem: No to war. Free Palestine
— Surajit (@Surajit_) March 16, 2026
Standing next to Priyanka Chopra#Oscars pic.twitter.com/w5KK6OmAyu
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड देने स्टेज पर पहुंचीं प्रियंका
भारतीय अभिनत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर 2026 में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। प्रियंका स्टेज पर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड देने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ स्टेज पर एक्टर जेवियर बार्डेम भी मौजूद रहे।Javier Bardem and Priyanka Chopra present the award for Best International Feature Film.
— Funktasy - Record Label & Magazine (@funktasy) March 16, 2026
Javier Bardem says no to war and "Free Palestine" on the #Oscars stage, earning applause across the room.pic.twitter.com/4WZBK0fOVK
किसी भारतीय फिल्म को नहीं मिला था नॉमिनेशन
इस साल भारत की कोई फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल नहीं कर सकी है। भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था, हालांकि वो दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गईं।माइकल बी जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर
'सिनर्स' को मिली बड़ी जीत। माइकल बी जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर (मेल) का ऑस्कर अवॉर्ड।Michael B. Jordan pulls double duty as the Smokestack Twins and wins the Lead Actor Oscar for SINNERS. #Oscars pic.twitter.com/ZghbO6OkTQ
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म
लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म। पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म को मिला एकेडमी 2026 का सबसे बड़ा अवॉर्ड।One Oscar after another. Congratulations to ONE BATTLE AFTER ANOTHER, this year’s Best Picture winner! #Oscars pic.twitter.com/jhr5ejoHv2
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
'गोल्डन' गाने पर हुई परफॉर्मेंस
98वें ऑस्कर्स की शाम धीरे-धीरे अपने फाइनल मूमेंट की ओर बढ़ रही है। ईजे, ऑड्रे नूना और री अमी ने 'के-पॉप बैंड डेमन हंटर्स' के गाने 'गोल्डन' पर परफॉर्मेंस दी।They're goin' up, up, up, this is their moment. ✨
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
EJAE, AUDREY NUNA, and REI AMI performing “Golden” from KPOP DEMON HUNTERS at the 98th #Oscars. pic.twitter.com/0egM19KPU7
जेसी बकले को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड
जेसी बकले बनीं 98वें ऑस्कर में बेस्ट एक्ट्रेस। क्लोई झाओ द्वारा निर्देशित 'हैमनेट' के लिए जेसी ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया।Jessie Buckley accepting the Best Actress Oscar for her performance as Agnes Shakespeare in HAMNET. #Oscars pic.twitter.com/3iedV0MpsL
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
And the Oscar for Best Actress goes to... Jessie Buckley! #Oscars pic.twitter.com/KD8FmUox95
— The Academy (@TheAcademy) March 16, 2026
ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहुंचीं ईशा अंबानी
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पीरामल के साथ 98वें ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहुंचीं। ईशा ने इस इवेंट के लिए वैलेंटिनो का विंटेज डिजाइन चुना, जो वसंत ऋतु से प्रेरित सौम्य सौंदर्य को बखूबी दिखाता है। स्ट्रैपलेस गाउन में शैम्पेन रंग के बेस पर नाजुक फूलों की कढ़ाई की गई थी।Isha Ambani is literally looking like spring in vintage Valentino at the #Oscars 🌸 Joined by husband Anand Piramal, she’s serving the ultimate masterclass in vintage glam. pic.twitter.com/rpUkw13MZL
— HouseOfVanity (@HouseOfVanity88) March 16, 2026
Isha Ambani at the Oscars 2026 🤍🖤🌷#Isha #IshaAmbani pic.twitter.com/GrLqUzuinK
— WV - Media (@wvmediaa) March 16, 2026
कमेंट
कमेंट X