सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Oscar 2026: लियोनार्डो की ‘वन बैटल..’ बनी बेस्ट फिल्म, माइकल और जेसी ने जीता बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस का ऑस्कर

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Mon, 16 Mar 2026 08:40 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Oscars Awards Winners List Live Update: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में हुआ। जहां 'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म। जबकि माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर और जेसी बकले को बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इस साल सेरेमनी में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शामिल हुईं। पढ़िए ऑस्कर 2026 की पल-पल की अपडेट...

Oscars Awards 2026 Live Updates Host Presenters, Nominees Winners List Photos Priyanka Chopra News in Hindi
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

08:37 AM, 16-Mar-2026

यहां देखें किसे मिला कौनसा अवॉर्ड






08:27 AM, 16-Mar-2026

ऑस्कर के मंच से जेवियर बार्डेम ने किया 'फ्री फलस्तीन' का समर्थन

ऑस्कर 2026 के दौरान अभिनेता जेवियर बार्डेम ने ऑस्कर के मंच से युद्ध का विरोध करते हुए 'नो वॉर' का समर्थन किया। साथ ही उन्होंने इस दौरान 'फ्री फलस्तीन' का समर्थन भी किया। जेवियर मंच पर प्रियंका चोपड़ा के साथ बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड देने पहुंचे थे।
 
08:25 AM, 16-Mar-2026

बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड देने स्टेज पर पहुंचीं प्रियंका

भारतीय अभिनत्री प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर 2026 में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। प्रियंका स्टेज पर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड देने पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ स्टेज पर एक्टर जेवियर बार्डेम भी मौजूद रहे।
 
08:18 AM, 16-Mar-2026

किसी भारतीय फिल्म को नहीं मिला था नॉमिनेशन

इस साल भारत की कोई फिल्म ऑस्कर नॉमिनेशन हासिल नहीं कर सकी है। भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की 2 डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को ऑस्कर में नॉमिनेशन मिला था, हालांकि वो दोनों अवॉर्ड जीतने से चूक गईं।
08:12 AM, 16-Mar-2026

माइकल बी जॉर्डन बने बेस्ट एक्टर

'सिनर्स' को मिली बड़ी जीत। माइकल बी जॉर्डन को मिला बेस्ट एक्टर (मेल) का ऑस्कर अवॉर्ड।
 
08:09 AM, 16-Mar-2026

'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म

लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' बनी 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में बेस्ट फिल्म। पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म को मिला एकेडमी 2026 का सबसे बड़ा अवॉर्ड।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
08:05 AM, 16-Mar-2026

'गोल्डन' गाने पर हुई परफॉर्मेंस

98वें ऑस्कर्स की शाम धीरे-धीरे अपने फाइनल मूमेंट की ओर बढ़ रही है। ईजे, ऑड्रे नूना और री अमी ने 'के-पॉप बैंड डेमन हंटर्स' के गाने 'गोल्डन' पर परफॉर्मेंस दी।
 
08:05 AM, 16-Mar-2026

जेसी बकले को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड

जेसी बकले बनीं 98वें ऑस्कर में बेस्ट एक्ट्रेस। क्लोई झाओ द्वारा निर्देशित 'हैमनेट' के लिए जेसी ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया।
 
 
08:01 AM, 16-Mar-2026

ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहुंचीं ईशा अंबानी

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पीरामल के साथ 98वें ऑस्कर के रेड कार्पेट पर पहुंचीं। ईशा ने इस इवेंट के लिए वैलेंटिनो का विंटेज डिजाइन चुना, जो वसंत ऋतु से प्रेरित सौम्य सौंदर्य को बखूबी दिखाता है। स्ट्रैपलेस गाउन में शैम्पेन रंग के बेस पर नाजुक फूलों की कढ़ाई की गई थी।
 
07:57 AM, 16-Mar-2026

कॉनन ओ ब्रायन ने लियोनार्डो डिकैप्रियो को बताया मीम किंग

98वें ऑस्कर के होस्ट कॉनन ओ ब्रायन ने लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ फनी मूमेंट शेयर किया। उन्होंने लियोनार्डो से जुड़े कई मीम शेयर करते हुए उन्हें मीम किंग बताया। इस दौरान लियोनार्डो ने मीम के लिए एक नया रिएक्शन भी दिया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed