सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

पति निक के साथ पहुंचीं प्रियंका, साथ दिखे आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका; यहां देखें ऑस्कर 2026 के खास पल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2026 01:08 PM IST
सार

Oscars 2026 Special Moments: ऑस्कर 2026 के दौरान कई ऐसे पल आए, जो हमेशा के लिए यादगार बन गए। इसमें प्रियंका चोपड़ा से लेकर टिमोथी चालमेट और एवेंजर्स से जुड़े कई पल शामिल रहे। यहां देखिए ऑस्कर 2026 के खास पल…

विज्ञापन
Oscars 2026 Special Moment Michael B Jordan Priyanka Chopra Timothee Chalamet Robert Downey Jr Chris Evans
ऑस्कर 2026 के खास पल - फोटो : अमर उजाला

ऑस्कर 2026 का आयोजन हो चुका है और विजेताओं की घोषणा भी की जा चुकी है। इस बार लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा छह अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा चार अवॉर्ड्स ‘सिनर्स’ ने अपनी झोली में डाले। हर बार की तरह 98वें ऑस्कर के दौरान भी कई खास पल देखने को मिले।

Trending Videos
Oscars 2026 Special Moment Michael B Jordan Priyanka Chopra Timothee Chalamet Robert Downey Jr Chris Evans
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : एक्स

पति निक जोनस के साथ ऑस्कर्स में पहुंचीं प्रियंका
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 98वें ऑस्कर्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं। प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ ऑस्कर की रेड कार्पेट पर पहुंचीं। प्रियंका व्हाइट साइड स्लिट ड्रेस के साथ डायमंड जूलरी में रेड कार्पेट पर पहुंचीं। जबकि वहीं सिंगर निक जोनस ब्लैक सूट में नजर आए। इस दौरान दोनों बेहद खूबसूरत लगे और उन्होंने कैमरे के सामने कपल गोल साझा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscars 2026 Special Moment Michael B Jordan Priyanka Chopra Timothee Chalamet Robert Downey Jr Chris Evans
ऑस्कर में टिमोथी चालमेट और काइली जैनर - फोटो : सोशल मीडिया

बिना गर्लफ्रेंड रेड कार्पेट पर पहुंचे टिमोथी, समारोह में साथ दिखे
हाल ही में ओपेरा-बैले विवाद के बीच अभिनेता टिमोथी चालमेट ऑस्कर के रेड कार्पेट पर अकेले पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गर्लफ्रेंड काइनी जेनर नजर नहीं आईं। टिमोथी सफेद रंग के डबल-ब्रेस्टेड सूट, सफेद शर्ट और टाई में ऑस्कर में पहुंचे। हालांकि, बाद में समारोह में टिमोथी और काइली साथ में ही बैठे नजर आए।।

यह खबर भी पढ़ेंः Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस; यहां जानें किस-किसने जीती ऑस्कर की ट्रॉफी

Oscars 2026 Special Moment Michael B Jordan Priyanka Chopra Timothee Chalamet Robert Downey Jr Chris Evans
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड देने स्टेज पर पहुंचीं प्रियंका 
बतौर प्रेजेंटर ऑस्कर में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा स्टेज पर बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड देने पहुंचीं। इस दौरान प्रियंका के साथ एक्टर जेवियर बार्डेम भी नजर आए। बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को मिला। यह एक नॉर्वेजियन ड्रामा फिल्म है।

विज्ञापन
Oscars 2026 Special Moment Michael B Jordan Priyanka Chopra Timothee Chalamet Robert Downey Jr Chris Evans
ऑस्कर में रॉबर्ट डाउनी जूनियर और क्रिस इवांस - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर के स्टेज पर आयरन मैन और कैप्टन अमेरिका को साथ देख उत्साहित हुए ‘एवेंजर्स’ के फैन
98वें ऑस्कर के दौरान एवेंजर्स के फैंस उस समय उत्साहित हो गए, जब मंच पर आयरन मैन (रॉबर्ट डाउनी जूनियर) और कैप्टन अमेरिका (क्रिस इवांस) एकसाथ प्रेजेंटर के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने स्टेज पर मस्ती भरे पल भी शेयर किए। ये दोनों कलाकार बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड देने के लिए मंच पर पहुंचे थे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




यह खबर भी पढ़ेंः 98वें ऑस्कर में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का विनिंग सिक्सर, जानें क्या है लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म की कहानी?

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed