सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   leonardo dicaprio One Battle After Another Grab Six Awards In Oscars 2026 Including Best Film Know The Story

98वें ऑस्कर में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का विनिंग सिक्सर, जानें क्या है लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म की कहानी?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 16 Mar 2026 11:10 AM IST
विज्ञापन
सार

One Battle After Another In Oscar: 98वें ऑस्कर में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीतने वाली ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने छह अवॉर्ड्स अपने नाम किए। जानिए क्या है फिल्म की कहानी और क्यों इसने ऑस्कर में मारी बाजी…

leonardo dicaprio One Battle After Another Grab Six Awards In Oscars 2026 Including Best Film Know The Story
क्या है वन बैटल आफ्टर अनदर की कहानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने बेस्ट फिल्म समेत कुल छह अवॉर्ड अपने नाम किए। इनमें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग के अवॉर्ड जीतकर फिल्म ने विनिंग सिक्स जड़ा। फिल्म को ऑस्कर 2026 में 13 नॉमिनेशन मिले थे। जानते हैं छह ऑस्कर जीतने वाली ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ में ऐसा क्या है खास और क्या है फिल्म की कहानी?

Trending Videos

leonardo dicaprio One Battle After Another Grab Six Awards In Oscars 2026 Including Best Film Know The Story
वन बैटल आफ्टर अनदर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की कहानी?
फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' बॉब फर्ग्यूसन की कहानी कहती है। बॉब अपनी जवानी के दिनों में एक क्रांतिकारी था। अब वह एक आम जिंदगी जी रहा है। उसकी एक बेटी विला है। बॉब खुद को एक असफल पिता मानता है।

लेकिन अचानक उसका एक पुराना दुश्मन कर्नल स्टीवन लॉकजा पीछे पड़ जाता है। इस दुश्मनी की आंच बॉब की बेटी तक भी पहुंचती है। ऐसे में बॉब अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करता है। अब यह कहानी एक पिता के संघर्ष में बदल जाती है। फिल्म में पिता बॉब के रोल में लियोनार्डो डिकैप्रियो नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

leonardo dicaprio One Battle After Another Grab Six Awards In Oscars 2026 Including Best Film Know The Story
वन बैटल आफ्टर अनदर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म में क्या है खास?
फिल्म में बस एक पिता का संघर्ष नहीं है, बल्कि इस कहानी के जरिए अमेरिका के 60 और 80 के दशक को दिखाया गया है। कैसे उस दौर में अमेरिका बदल रहा था, कैसे अनन्याय अपने चरम पर था। इस फिल्म में उस दौर की कई सामाजिक बुराइयों को भी दिखायाा गया है।  

leonardo dicaprio One Battle After Another Grab Six Awards In Oscars 2026 Including Best Film Know The Story
पॉल थॉमस एंडरसन ने जीता ऑस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
पॉल थॉमस एंडरसन ने किया है निर्देशन
पाॅल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में गजब का एक्शन, थ्रिल देखने को मिला है। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें कई वास्तविक क्रांतिकारी समूहों से प्रेरणा ली गई है। फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो के अलावा टेयाना टेलर, वुड हैरिस, एलाना हैम, पॉल ग्रिमस्टैड और शॉन पेन जैसे उम्दा हॉलीवुड एक्टर्स मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed