सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Nick Jonas To Leonardo Dicaprio Here Are Oscars 2026 Red Carpet Look

Oscar 2026: ऑस्कर के रेड कारपेट पर छाए निक-प्रियंका, अलग अंदाज में दिखे लियोनार्डाे डीकैप्रियो; देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 16 Mar 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
सार

Oscar 2026 Red Carpet: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड की शाम रेड कार्पेट पर हॉलीवुड सेलेब्स ने अपना जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आइए नजर डालते हैं कुछ खास तस्वीरों पर। 

Priyanka Chopra Nick Jonas To Leonardo Dicaprio Here Are Oscars 2026 Red Carpet Look
ऑस्कर 2026 रेड कार्पेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया जा रहा है। फिलहाल अवॉर्ड सेरेमनी जारी है। इससे पहले रेड कार्पेट का आयोजन किया गया, जिसमें सितारों ने चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आइए नजर डालते हैं हॉलीवुड स्टार्स की उन तस्वीरों पर जिन्होंने खींचा सबका ध्यान।

Trending Videos

देखिए तस्वीरें - 

निक जोनस के साथ शामिल हुईं प्रियंका
इस साल सेरेमनी में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शामिल हुईं। वे अपने पति निक जोनस के साथ रेड कार्पेट पर नजर आईं। एक्ट्रेस ने व्हाइट साइड स्लिट ड्रेस के साथ डायमंड जूलरी पहनी, वहीं सिंगर निक ब्लैक सूट में नजर आए। दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लैक आउटफिट में दिखे लियोनार्डो डिकैप्रयो
हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रयो भी ब्लैक ब्लेजर में क्लासिक लुक के साथ अवॉर्ड समारोह में शामिल होने पहुंचे। 

ब्लैक ड्रेस में ऐनी हैथवे ने बिखेरा जलवा
98वें ऑस्कर अवॉर्ड में ऐनी हैथवे भी शामिल हुईं। उन्होंने ब्लैक फ्लोरल ऑफ शोल्डर गाउन पहना था। इसके साथ उन्होंने नेकलेस और मैचिंग इयरिंग्स पहने। 

व्हाइट गाउन में एमा ने लूटी महफिल
हॉलीवुड एक्ट्रेस एमा स्टोन भी कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान वो रेड कार्पेट पर व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। 

ऑस्कर विजेता एड्रियन ब्रॉडी भी हुए शामिल
दो बार ऑस्कर जीत चुके एड्रियन ब्रॉडी भी अपनी पत्नी जॉर्जिना चैपमैन के साथ रेड कार्पेट पर नजर आए। एक्टर ब्लैक सूट में, तो वहीं उनकी पत्नी रेड कलर की ड्रेस में काफी सुंदर लग रहीं थीं।

क्रिस इवांस भी पत्नी के साथ पहुंचे 
कैप्टेन अमेरिका यानी क्रिस इवांस भी अपनी पत्नी अल्बा बैपटिस्टा के साथ अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुए। दोनों साथ में काफी खुश दिखाई दिए। 

मरसाई मार्टिन भी हुईं सेरेमनी में शामिल
अमेरिकन एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर मरसाई मार्टिन भी इस अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बनीं। उन्होंने ब्राउन कलर की ड्रेस पहनी जो उनपर काफी सुंदर लग रही थी। 

टिमोथी चालमेट का कूल अंदाज
टिमोथी चालमेट भी अपने कूल अंदाज में रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते नजर आए। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना था और ब्लैक चश्मा लगाया हुआ था।



ब्रूना मार्क्वेजीन ने खींचा सबका ध्यान
ब्राजीलियाई अभिनेत्री ब्रूना मार्क्वेजीन ने भी शाइनिंग गाउन और एलिगेंट लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। 



चेज इन्फिनिटी ने उड़ाए होश 
अमेरिकन एक्ट्रेस चेज इन्फिनिटी पायने ने अपनी फ्लेयर्ड ड्रेस से सबके होश उड़ा दिए। उन्होंने व्हाइट कलर की जूलरी पहनी थी। 



टेयाना टेलर भी अवॉर्ड शो में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की फ्लैयर्ड ड्रेस पहनी थी। साथ ही उन्होंने व्हाइट कलर की जूलरी से अपने आउटफिट को पूरा किया।



हॉलीवुड की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक जेंडेया भी इस खूबसूरत शाम का हिस्सा बनीं। वे चॉक्लेट वन शोल्डर थाई स्लिट गाउन में नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed