फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous Celebrity Hairstylist Marce Pedrozo Passes Away Varun Dhawan Nora Fatehi And Tara Sutaria Express Grief

Marce Pedrozo: मार्से पेड्रोजो के निधन से बुरी तरह टूटीं नोरा फतेही, वरुण धवन और तारा सुतारिया ने भी जताया दुख

Mon, 16 Mar 2026 09:14 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 16 Mar 2026 09:14 AM IST
सार

Marce Pedrozo: बॉलीवुड से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया है। उनकी मौत के बाद कई सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। 

विज्ञापन
Famous Celebrity Hairstylist Marce Pedrozo Passes Away Varun Dhawan Nora Fatehi And Tara Sutaria Express Grief
मार्से पेड्रोजो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए।

विज्ञापन


वरुण ने किया भावुक पोस्ट 
एक्टर वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘आपकी आत्मा को शांति मिले दोस्त। यकीन नहीं हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हम कुछ समय पहले ही साथ शूट कर रहे थे। वह बहुत ही प्यारे इंसान और बेहद साफ दिल के थे।’
विज्ञापन


नोरा ने लिखा लंबा नोट 
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी एक लंबा भावुक नोट लिखा। उन्होंने बताया कि इस खबर से वह पूरी तरह टूट गई हैं। नोरा ने मार्से को अपना भाई और बहुत करीबी दोस्त बताया। उन्होंने लिखा, ‘आज मैंने एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है। वह मेरे लिए भाई और भरोसेमंद दोस्त जैसे थे।

वह मेरी जिंदगी के सफर की शुरुआत से हिस्सा रहे। आप सभी ने हमारे रिश्ते को देखा है। वह हमेशा मेरी पर्सनैलिटी का सबसे अच्छा रूप बाहर लाते थे। जब भी आप उन्हें मेरे साथ देखते थे, मैं हमेशा हंसती और मुस्कुराती नजर आती थी। हम लगभग हर चीज साथ करते थे।’

नोरा ने आगे लिखा, ‘मैंने पहले कभी किसी दोस्त को नहीं खोया। समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे स्वीकार करूं। आप सभी से निवेदन है कि आज उनके लिए दुआ करें। अब मार्से पेड्रोजो हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन हो गया है और मेरा दिल टूट गया है। मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं।’

मेरा दिल दुखी है- तारा सुतारिया
वहीं एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनकी पुरानी पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘शांति से आराम करो, प्यारे मार्सेलो। यह जानकर मेरा दिल दुखी है कि अब आप हमारे बीच नहीं रहे।

हमने करीब दस साल साथ काम किया और आप हमेशा सेट पर सबसे चमकदार इंसान होते थे। मुझे आज भी याद है जब हम पहली बार मिले थे। वह मेरा पहला फोटोशूट था और मैं सिर्फ 20 साल की थी और बहुत शर्मीली भी।’

तारा ने आगे लिखा, ‘मैं कभी नहीं भूलूंगी कि आपने मुझे कितना अच्छा महसूस कराया और कितना खूबसूरत भी। आपकी मिठास, आपका हुनर और वो सारी हंसी के पल के लिए धन्यवाद। उम्मीद है आसमान भी आपकी कला के रंगों से भर जाएगा। आपकी एनर्जी हमेशा हमारे साथ रहेगी।’


 

विज्ञापन

बता दें मार्से पेड्रोजो कई बड़े सितारों के साथ भी काम कर चुके थे, जिनमें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा, तृप्ति डिमरी, सुहाना खान और भूमि पेडनेकर जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। फिलहाल उनकी मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed