{"_id":"69b6a0223d0726e6140673c9","slug":"vijay-sethupathi-agree-to-work-in-jawan-because-of-shah-rukh-khan-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'जवान' में काम करने के लिए क्यों राजी हुए विजय सेतुपति? शाहरुख खान को लेकर कही ये बात","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
'जवान' में काम करने के लिए क्यों राजी हुए विजय सेतुपति? शाहरुख खान को लेकर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Vijay Sethupathi: साउथ के अभिनेता विजय सेतुपति ने फिल्म 'जवान' को लेकर एक अहम खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि वह इस फिल्म में काम करने के लिए क्यों राजी हुए?
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
विजय सेतुपति ने शाहरुख खान की अदाकारी वाली फिल्म 'जवान' को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। साल 2023 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने काली गायकवाड नाम के विलेन का किरदार निभाया था। एटली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म कामयाब रही थी।
Trending Videos
इस वजह से 'जवान' में किया काम
वैरायटी इंडिया से बातचीत में विजय सेतुपति ने शाहरुख खान स्टारर 'जवान' में काम करने के अनुभव के बारे में बताय। उन्होंने कहा 'एटली के फिल्म बनाने के तरीके की मैं तारीफ करता हूं। उन्हें पता है कि सीन को कहां उठाना है और कैसे दिलचस्प बनाना है।' तमिल एक्टर एटली ने कहा फिल्ममेकर अपने सीन को लेकर आत्मविश्वास से भरे हुए थे। उन्होंने आगे कहा 'यकीनन यह शाहरुख खान को लेकर है। सिर्फ उनकी वजह से मैंने इस फिल्म में काम किया।'

विजय सेतुपति
- फोटो : X
'जवान' के बारे में
एटली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा और प्रियमणि नजर आए। इस फिल्म को शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस का सपोर्ट मिला। बॉक्स ऑफिस पर ग्लोबली इस फिल्म ने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

बेटे को परफॉर्म करता देख भावुक हुईं हनी सिंह की मां, पिता ने बजाई ताली; वायरल हो रहा कॉन्सर्ट का वीडियो
फिल्म - जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
शाहरुख खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' की तैयारी में जुटे हैं। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और सुहाना खान नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विजय सेतुपति का वर्कफ्रंट
विजय सेतुपति अपकमिंग फिल्म 'मुथु आलिया काट्टान' में नजर आएंगे। यह फिल्म 27 मार्च, 2026 को एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है।

कमेंट
कमेंट X