{"_id":"69b6a85a9384717c2a0fa9f1","slug":"tamil-director-made-lavanya-tripathi-uncomfortable-filed-case-when-she-said-no-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"निर्देशक के साथ असहज थीं लावण्या त्रिपाठी, फिल्म को न कहने के बाद करने लगा ये हरकत; इस तरह खुद को संभाला","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
निर्देशक के साथ असहज थीं लावण्या त्रिपाठी, फिल्म को न कहने के बाद करने लगा ये हरकत; इस तरह खुद को संभाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 15 Mar 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
सार
Lavanya Tripathi: अभिनेत्री लावण्या ने बताया है कि जब उन्होंने एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया, तो उनके साथ निर्देशक ने क्या किया?
लावण्या त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsmelavanya
विज्ञापन
विस्तार
एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी ने हाल ही में 'ओपन हाउस विद फैन्स' सेशन में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने फैन्स के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने खुलकर बताया कि कैसे एक तमिल डायरेक्टर ने उन्हें एक बार असहज महसूस कराया था। बाद में फिल्म ठुकराने पर उनके खिलाफ केस भी कर दिया था।
निर्देशक ने किया केस
लावण्या से एक फैन ने पूछा कि क्या उनकी जिंदगी में कभी ऐसे पल आए हैं, जब उन्होंने घर पर जी-भरकर रोया हो, और फिर भी अगले दिन ऐसे बर्ताव किया हो, जैसे कुछ हुआ ही न हो। फैन के इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा 'एक अकेली महिला होने के नाते और बिना किसी पारिवारिक पृष्ठभूमि के, कभी-कभी आपकी मदद करने वाला कोई नहीं होता। इसलिए, आप सोचते हैं, ठीक है, मैं क्या कर सकती हूं? एक समय था, जब मुझे एक तमिल फिल्म करनी थी। मुझे लगा कि निर्देशक के साथ कुछ ठीक नहीं है। हो सकता है मैं गलत हूं, लेकिन मुझे बस सहज महसूस नहीं हुआ और मैंने मना कर दिया। उसके बाद, उन्होंने मुझ पर एक तरह से केस कर दिया। मेरे बारे में अखबारों में गलत लेख छपवाने लगे।'
Trending Videos

रोने से मिली हिम्मत
अभिनेत्री ने बताया 'उस दबाव की वजह से, एक दिन मैं बस घर आई और बस रो रही थी। मैं इतनी जल्दी रोती नहीं हूं। रोने के बाद, मैं उठी, अपने लिए चाय बनाई और चिल किया।' लावण्या ने जब यह बात बताई तब फैंस उनके लिए तालियां बजा रहे थे। इस बारे में मैंने अब तक किसी को नहीं बताया है, ना ही किसी से मदद मांगी है।

'जवान' में काम करने के लिए क्यों राजी हुए विजय सेतुपति? शाहरुख खान को लेकर कही ये बात
लावण्या त्रिपाठी
- फोटो : इंस्टाग्राम@itsmelavanya
लावण्या ने बुरी स्थिति का सामना किया
उन्होंने यह भी बताया कि यह घटना लगभग एक दशक पहले हुई थी। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस स्थिति का सामना कैसे किया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैंने बस 'नहीं' कह दिया, क्योंकि मैं उस व्यक्ति के साथ काम करने में सहज महसूस नहीं कर रही थी। उसके बाद भी उन्होंने मुझे बहुत परेशान किया।'
लावण्या का वर्कफ्रंट
लावण्या ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में 'अंदाला राक्षसी' से की। उन्हें आखिरी बार तमिल फिल्म 'थानल' में देखा गया था। वह जल्द ही फिल्म 'साथी लीलावती' का हिस्सा होंगी।

कमेंट
कमेंट X