सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Navnindra Behl Dies At 76 Son Kanu Behl Pens Emotional Note on social media

Navnindra Behl: कंगना की को-स्टार नवनींद्र बहल का 76 साल की उम्र में हुआ निधन, बेटे कानू ने दी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 16 Mar 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

Navnindra Behl Death: कंगना रणौत की क्वीन को-स्टार नवनींद्र बहल का निधन हो गया है। आज उनके बेटे कानू बहल ने इसकी पुष्टि की है।

Navnindra Behl Dies At 76 Son Kanu Behl Pens Emotional Note on social media
नवनींद्र बहल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री और लेखिका नवनींद्र बहल का निधन हो गया है। उन्होंने 76 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। नवनींद्र के निधन पर उनके सभी चाहने वाले बेहद दुखी हैं। नवनींद्र के बेटे कानू बहल ने एक पोस्ट के जरिए अपनी मां को श्रद्धांजलि दी है।
Trending Videos

बेटे ने की निधन की पुष्टि
16 मार्च 2026 को नवनींद्र के बेटे कानू बहल ने इंस्टाग्राम पर यह दुखद खबर साझा की। उन्होंने अपनी मां की एक पुरानी फोटो पोस्ट की और बहुत भावुक संदेश लिखा। उन्होंने मां को अपना 'दिव्य स्तंभ', 'आस्था', 'प्रेम', 'मार्गदर्शक' और सब कुछ बताया। उन्होंने लिखा कि उनकी यादें हमेशा मां की मुस्कान, गले लगाने और जिज्ञासु आंखों में रहेंगी। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'जब तक आप मुझे फिर से जन्म न दें।' उनके निधन से फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर है। कई सेलेब्स जैसे रसिका दुग्गल, आहना कुमरा, हर्षवर्धन कपूर, रणवीर शौरी, आरती कड़व, मानसी श्रीवास्तव ने शोक जताया है।

View this post on Instagram

A post shared by Kanu Behl (@kanubehl)


विज्ञापन
विज्ञापन

नवनींद्र बहल का करियर
नवनींद्र बहल ने थिएटर, फिल्म और टीवी में अभिनेत्री, लेखक और निर्देशक के रूप में लंबा काम किया। उन्होंने केवल 3 साल की उम्र से ही रंगमंच पर अभिनय करना शुरू कर दिया था। उन्होंने पंजाबी विश्वविद्यालय में 37 साल तक पढ़ाया और बहुत से कलाकारों को ट्रेनिंग भी दी। टीवी में उन्होंने 'इश्कबाज' सीरियल में नकुल मेहता की दादी और 'दिल बोले ओबेरॉय' और बाकी भी कई टीवी शोज में काम किया है।
उन्होंने कई प्रसिद्ध फिल्मों में काम किया है। जैसे-

  • कंगना रणौत - क्वीन 
  • तब्बू - खुफिया
  • गुलजार - माचिस
  • ओए लकी लकी ओए
  • हॉलीवुड फिल्म- द प्राइड 


यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने रिलीज से पहले तोड़े कई फिल्मों के रिकॉर्ड, 'पठान'-आरआरआर' और 'बाहुबली 2' को भी दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed