सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा मनोरंजन का डोज, रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 16 Mar 2026 05:56 PM IST
सार

OTT Release This Week: मार्च का तीसरा सप्ताह शुरू हो चुका है। यह वीक इसलिए खास है क्योंकि इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।

विज्ञापन
Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week
इस हफ्ते ओटीटी पर खास - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में कोई ऐसी बड़ी फिल्म नहीं है, जो दर्शकों को अपनी तरफ बुला सके। 19 मार्च को 'धुरंधर 2' बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। इस बीच इस हफ्ते कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं फरवरी के तीसरे हफ्ते में ओटीटी पर कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं?
Trending Videos
Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week
चिरैया - फोटो : एक्स
चिरैया
दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा की अदाकारी वाली वेब सीरीज 'चिरैया' 20 मार्च को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। दर्शकों को इसका ट्रेलर पसंद आया है। इसमें शादी और रजामंदी का मुद्दा उठाया गया है। इसमें टीनू आनंद, प्रसन्ना विष्ट, सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद और सरिता जोशी जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week
जैज सिटी - फोटो : एक्स
जैज सिटी
टीवी सीरीज 'जैज सिटी' 19 मार्च को सोनी लिव पर दस्तक देगी। पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान, 1971 के कलकत्ता की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसके निर्देशक, लेखक और निर्माता सौमिक सेन हैं। इसमें सौरासेनी मैत्रा, शांतनु घटक, अनिरुद्ध गुप्ता और एलेक्जेंड्रा टेलर अहम भूमिकाओं में हैं।
Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week
कासरगोड एंबेसी - फोटो : एक्स
कासरगोड एंबेसी
मलयालम वेब सीरीज 'कासरगोड एंबेसी' 20 मार्च से जी5 मलयालम पर स्ट्रीम होगी। सात एपिसोड वाली इस सीरीज में नकली पासपोर्ट बनाने वालों के रैकेट के बारे में दिखाया गया है। इसमें अबू सलीम, गोविंद पाई, कबीर दुहान, रॉनी डेविड और दीपक परमबोल जैसे कलाकार हैं। इसके निर्देशक आतिश एम नायर हैं।
विज्ञापन
Chiraiya Jazz City Kasaragod Embassy these film and series to release on ott this week
फ्यूरीज सीजन 2 - फोटो : एक्स
फ्यूरीज सीजन 2
वेब सीरीज 'फ्यूरीज सीजन 2' 18 मार्च को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। इसमें मुख्य कलाकार पेरिस में एक दमनकारी शासन से टकराएंगे। इसमें लीना अल अरबी, मरीना फोइस अहम किरदारों में होंगे। सीरीज का पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed