सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Show The 50 Contestant And Tiger Shroff Sister Krishna Eliminate Team Member

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने पलटा गेम, ‘द 50’ से बाहर हुआ ये प्रतियोगी; शो में जमकर हुआ हंगामा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sat, 14 Mar 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
सार

Show The 50: इन दिनों रियलिटी शो ‘द 50’ में खूब हंगामा हो रहा है। हाल ही में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने पूरा गेम ही पलट कर रख दिया। जानिए, कृष्णा ने ऐसा क्या किया?

Show The 50 Contestant And Tiger Shroff Sister Krishna Eliminate Team Member
'द 50' में आरुषि और कृष्णा श्रॉफ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

शो ‘द 50’ का हाल ही में एक प्रोमो रिलीज हुआ। यह शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। अब प्रतियोगी शो में बने रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। इस शो में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ भी बतौर प्रतियोगी नजर आ रही हैं। हालिया प्राेमा में वह एक प्रतियोगी और अपनी टीम मेंबर से लड़ती-झगड़ती दिखीं। 

Trending Videos

कृष्णा ने पूरा गेम ही बदल दिया 
कृष्णा श्रॉफ ने अपनी ही टीम मेंबर आरुषि को शो से बाहर करने के लिए हामी भरी। यह बात आरुषि को बुरी लगी, उसने कृष्णा से सवाल-जवाब किया। इस दौरान कृष्णा ने कहा कि उनकी प्रायोरिटी सिर्फ ‘द 50’ शो है, ना कि कोई प्रतियोगी। इस तरह से कहीं ना कहीं कृष्णा ने अपने ही टीम मेंबर को शो में बने रहने के लिए धोखा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

ये प्रतियोगी हुए शो से बाहर 
आरुषि को वोट आउट करने से पहले ही कई प्रतियोगी दो दिन पहले ही शो से बाहर हो चुके थे। इस लिस्ट में डांसर सपना चौधरी और इंफ्लुएंसर मनीषा रानी शामिल हैं। सपना चौधरी इस शो के कारण काफी चर्चा में आईं, उनके बाकी प्रतियोगियों से काफी झगड़े भी हुए।

कौन बनेगा शो का विनर? 
‘द 50’ शो में विनर बनने की दौड़ में शिव ठाकरे आगे दिख रहे हैं। इनके अलावा प्रिंस नरुला का नाम भी विनर के तौर पर सामने आ रहा है। दर्शक इन दोनों काे काफी पसंद कर रहे हैं। ‘द 50’ शो की बात करें तो इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें कुछ एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन थे। अब तक कई लोग शो से बाहर हो चुके हैं। यह रियलिटी शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed