Kanye West: भारत में पोस्टपोन हुआ कान्ये वेस्ट का शो, 29 मार्च की जगह अब इस तारीख को होगा कॉन्सर्ट; जानें वजह
Kanye West India Tour Postpone: रैपर कान्ये वेस्ट के भारत के कॉन्सर्ट को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। अब कान्ये वेस्ट का इंडिया टूर टल गया है। पहले यह कॉन्सर्ट 29 मार्च को होने वाला था।
विस्तार
रैपर और म्यूजिशियन कान्ये वेस्ट अपने भारत के कॉन्सर्ट को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। कान्ये वेस्ट का इंडिया टूर अब टल गया है। जानिए आखिर क्यों बदली कान्ये वेस्ट के इंडिया टूर की तारीख।
क्यों बदली कॉन्सर्ट की तारीख?
कान्ये वेस्ट का शो पहले 29 मार्च 2026 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था, लेकिन अब इसे 23 मई 2026 को कर दिया गया है। आयोजकों ने Whitefox के इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि भू-राजनीतिक स्थिति और आसपास के इलाकों में तनाव की वजह से यह फैसला लिया गया है। आयोजकों के अनुसार, फैंस, कलाकार और पूरी टीम की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। इसलिए कॉन्सर्ट को आगे बढ़ाया गया है,
पुराने टिकट ही रहेंगे वैलिड
आयोजकों के अनुसार, जो लोग पहले टिकट खरीद चुके हैं, उनके टिकट नई तारीख के लिए वैध रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह शो बहुत शानदार होगा, जिसमें बड़ा स्टेज, कमाल के विजुअल्स, शानदार साउंड और कान्ये के पुराने-नए सभी हिट गाने जिनमें 'Through the Wire', 'Stronger', 'Heartless', 'Runaway' जैसे कई गाने सुनने को मिलेंगे। भारत अब बड़े ग्लोबल इवेंट करने के लिए पूरी तरह तैयार है, और यह कान्ये का भारत में पहला परफॉर्मेंस बहुत यादगार बनेगा।
शो टलने की असली वजह
ईरान और इजराइल के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है। इसी वजह से कान्ये वेस्ट का दिल्ली में होने वाला कॉन्सर्ट टल गया है। हाल ही में अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया था। इसी वजह से अब इंटरनेशनल इवेंट्स और कॉन्सर्ट्स पर भी असर पड़ने लगा है।
पहली बार भारत आ रहें हैं कान्ये
कान्ये वेस्ट पहली बार भारत आ रहे थे। उनका यह भारत में पहला बड़ा शो होने वाला है, जिसको लेकर म्यूजिक फैंस में बहुत जोश था। दिल्ली का यह इवेंट काफी समय से चर्चा में था। कान्ये वेस्ट 24 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं।
कमेंट
कमेंट X